फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Martyr's seven-year-old son said, I will also become a soldier in Pathankot

शहीद का सात वर्षीय बेटा बोला, मैं भी बनूंगा फौजी

Mon, 21 Sep 2020 04:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Martyr's seven-year-old son said, I will also become a soldier in Pathankot
पठानकोट में शहीद हवलदार मदन लाल शर्मा को श्रद्धांजलि देते कुंवर रविंद्र विक्की, शहीद की पत्नी भा? - फोटो : PATHANKOT
सात वर्षीय कन्नव ने रोते हुए मां भावना शर्मा को कहा कि मम्मी, पापा क्यों चले गए, उन्हें नहीं जाना चाहिए था। मुझे उनकी याद आती है। जब भी मैं पापा की वर्दी देखता हूं तो दिल यही कहता है कि मैं भी उनकी तरह फौजी बनकर देश सेवा करूंगा। नन्हें कन्नव की यह बातें सुन हर आंख नम हो उठी। मौका था कन्नव के पिता 20 डोगरा यूनिट के शहीद हवलदार मदन लाल शर्मा के चौथे श्रद्धांजिल समारोह का।
विज्ञापन

कन्नव के पिता शहीद मदन लाल जम्मू-कश्मीर के नौगांव सेक्टर में आतंकियों से लड़ते हुए शहादत का जाम पी गए थे। उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से नवाजा गया। सोमवार को गांव घरोटा में वीर चक्र विजेता कैप्टन रघुनाथ सिंह की अध्यक्षता में करवाए इस कार्यक्रम में शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। इसके अलावा शहीद की पत्नी भावना शर्मा, बेटी श्वेता, बेटा कन्नव शर्मा व अन्य लोग शामिल हुए। पिता की कमी के बावजूद बालपन में देश के प्रति जज्बा दिखाने वाले कन्नव के वाक्य सुनकर वहां मौजूद कर किसी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान कुंवर रविंद्र सिंह विक्की ने कहा कि आज देशवासी आजादी की जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वो आजादी शहीद हवलदार मदन लाल शर्मा जैसे शूरवीरों के शौर्य व बलिदानों पर टिकी है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार के घर का चिराग राष्ट्र की बलिवेदी पर कुर्बान हो जाता है, वो परिवार जिंदा लाश बनकर रह जाता है। ऐसे में सरकारों के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों का यह फर्ज बनता है कि इन परिवारों के रिसते जख्मों पर मरहम लगाकर उनका दुख दर्द बांटते हुए उनके जिगर के टुकड़ों की शहादत की गरिमा को बहाल रखें। वीर चक्र विजेता कैप्टन रघुनाथ सिंह ने कहा कि हवलदार मदन लाल शर्मा जैसे जांबाज भारतीय सेना के गौरव हैं, जिनके बलिदान से सेना के जवान हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे। परिषद ने शहीद के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed