फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Jalandhar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 08 Oct 2025 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 08 Oct 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। जलालाबाद के गांव चक्क मौजदीन वाला उर्फ सुरघूरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी से बाइक मांग कर अकसर परेशान किया जाता था।
वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि उसकी मौत बिजली का करंट लगने से एक हादसे के दौरान हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पिता बूड़ सिंह वासी चक्क खीवा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब तीन साल पहले गुरविंदर सिंह वासी चक्क मौजदीन वाला के साथ करवाई थी। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार बाइक की मांग को लेकर बेटी को परेशान करता था, हालांकि बेटी खुलकर इस बारे में कुछ नहीं बताती थी।
विज्ञापन

बूड़ सिंह के मुताबिक जब वे मौके पर पहुंचे तो बेटी के गले पर स्पष्ट निशान थे। पूछने पर ससुरालियों ने कहा कि उसकी मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। जब उन्होंने दबाव बनाया तो ससुराल पक्ष ने स्वीकार किया कि मनजिंदर कौर ने फांसी लगाई है। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले मनजिंदर और ससुराल पक्ष में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि मनजिंदर की हत्या गला घोटकर की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना अमीरखास के प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति गुरविंदर सिंह और उसके पिता महिंदर सिंह वासी गांव चक्क मौजदीन वाला उर्फ सुरघूरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed