फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Mandis will be sanitized twice a day

तैयारी, मंडियां दिन में दो बार सैनिटाइज होंगी

Fri, 10 Apr 2020 09:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Mandis will be sanitized twice a day
होशियारपुर की सभी अनाज मंडियों को हर दिन दो बार सैनिटाइज किया जाएगा। हर गेट पर डॉक्टर तैनात होंगे जो मंडी में जाने वालों का चेकअप करेंगे। किसानों सहित सभी को मंडी में बंद बोतल पानी पीने को मिलेगा।
विज्ञापन

गेहूं की आमद मंडियों में शुरू होने से पहले जिला मंडी अफसर होशियारपुर में सभी मार्केट कमेटियों को जारी पत्र में दिशा निर्देश जारी किए है। मार्केट कमेटी के सचिव हर आढ़ती को एक बार में पांच पास जारी करेंगे और आढ़ती 72 घंटे पहले वह पास जमींदार को देगा। पास जिस तिथि के लिए जारी होगा उसी तिथि के लिए वैलिड होगा। एक पास पर पचास क्विंटल जमींदार गेहूं लेकर आ सकता है। अगर गेहूं सौ क्विंटल जमींदार को लाना है तो उसे दो पास लेने पड़ेंगे। मार्केट कमेटी के सभी कर्मचारियों व सीजन के लिए रखे कर्मचारियों को मार्केट कमेटी सचिव द्वारा पास जारी किए जाएंगे और सभी को मास्क मुहैया करवाए जाएंगे। विशेष तौर पर कांटे वाली जगह व यहां लेवर टच करती है, वहां पर सैनिटाइज करने के लिए ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा अनाज मंडी के सभी गेटों पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। साथ में मार्केट कमेटी का कर्मचारी रहेगा, जो ट्राली के अंदर जाने के लिए पास चैक करेगा। मार्केट कमेटी द्वारा आढ़ती को गेहूं की आमद के लिए जारी पास आढ़ती जिला होशियारपुर के बाहर के किसान को नहीं दे सकता। अनाज मंडी गढ़शंकर के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ट्रालियों को खड़ा करने के लिए मार्किंग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed