फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   man died after drug overdose, friends booked

युवक को नशे की ओवरडोज दे मारपीट कर छीने 3500 रुपये, मौत

Sun, 15 Sep 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
man died after drug overdose, friends booked
दोस्त को दी नशे की ओवरडोज, छीने 3500 रुपये, मौत
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, तलाश जारी
एक सप्ताह पहले ही मलेशिया से भारत लौटा था 29 वर्षीय अशोक
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना धर्मकोट के गांव ढोलेवाला निवासी 29 वर्षीय एक युवक को उसके दो दोस्तों ने अपने घर ले जाकर पहले नशे का ओवरडोज दिया और उसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से 3500 रुपये निकाल लिए। इन सब के बीच ओवरडोज के कारण युवक की मौत हो गई तो दोनों आरोपी उसका शव गांव के स्कूल के पीछे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी थाना धर्मकोट के एएसआई भूपिंदर सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता जगतार सिंह वासी गांव ढौलेवाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका भाई अशोक कुमार (29) करीब एक सप्ताह पहले ही मलेशिया से भारत लौटा था। उसकी भाभी यानि अशोक की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ सिंघापुर रहती है। 14 सितंबर को अशोक ने अपने घर से 3500 रुपये की गेहूं बेची थी। उसके बाद अशोक का दोस्त राजू और शीशा उसे अपने साथ अपने घर ले गए। देर रात तक जब अशोक घर न लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार सुबह उन्हें अशोक का शव गांव के सरकारी स्कूल की पिछली साइड में पड़ा मिला। शव पर चोट के कई निशान थे, जबकि उसकी जेब में कोई पैसा भी नही थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी राजू व शीशा ने अशोक को पहले नशे का ओवरडोज दिया और बाद में उसके साथ मारपीट कर उससे 3500 रुपये छीन लिए। इसी बीच जब अशोक की मौत हो गई तो दोनों आरोपी उसका शव फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने जगतार सिंह के बयान पर दोनों आरोपियों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-15मोग13 (मृतक की फाइल फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed