{"_id":"6781df35a010c0c720077ad9","slug":"main-accused-of-double-murder-mani-mitthapuria-arrested-by-police-kapurthala-news-c-46-1-spkl1014-106599-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मणि मिट्ठापुरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मणि मिट्ठापुरिया
विज्ञापन
-पुलिस ने नोएडा से किया आरोपी को गिरफ्तार, मैगजीन के साथ 32 बोर की तीन पिस्तौल भी बरामद
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को तीन पिस्तौल और मैगजीन के साथ नोएडा से गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हरजिंदर सिंह वालिया उर्फ मनी के बयानों पर थाना रामा मंडी जालंधर में 4 जनवरी 2025 को आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि वालिया ने बताया कि 3 जनवरी 2025 की आधी रात को उसके दोस्त विनय तिवारी निवासी उत्तम सिंह नगर बस्ती शेख जालंधर व शिवम निवासी मकान नंबर 556-बी नजदीक पार्क मोता सिंह नगर जालंधर अपने दोस्त मुनीष कुमार उर्फ मनी के साथ उसके कमरे पर आया व कहा कि उन्हें होशियारपुर जाना है। इसके बाद वालिया ने कहा कि वह तीनों कमरे में किसी बात को लेकर बहस करने लगे जिसके बाद वह सो गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुबह करीब 4 बजे वालिया ने गोलियों की आवाज सुनी व मुनीश कुमार मणि मिट्ठापुरिया को अपने दोस्तों विनय तिवारी और शिवम पर गोलियां चलाते देखा। उन्होंने बताया कि विनय तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई व शिवम की जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। वारदात के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तकनीक व इंटेलिजेंस से मामले की जांच शुरू की जिसके बाद आरोपी मुनीश कुमार उर्फ मणि मिट्ठापुरिया को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से मैगजीन के साथ 32 बोर की तीन पिस्तौल बरामद किए गए। इस मामले में आगे जांच जारी है व जल्द ही इसमें ओर खुलासा होने की उम्मीद है।