{"_id":"5731e60e4f1c1bdf6e919863","slug":"lpu-ramp-walk-modelling-30-students-mega-fashion-show-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीयू का मेगा फैशन शो, रैंप पर उतरे एलपीयू के 30 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीयू का मेगा फैशन शो, रैंप पर उतरे एलपीयू के 30 विद्यार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 10 May 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
जालंधर की एलपीयू में आयाजित वार्षिक फैशन शो में भाग लेते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फैशन डिजाइन ने अपने वार्षिक स्नातक शो 2016 के लिए मेगा फैशन शो का आयोजन किया।
भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के जनरल अफसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम ने शो का शुभारंभ किया। एलपीयू के 30 विद्यार्थियों ने 9 कलेक्शन से संबंधित 150 डिजाइन प्रदर्शित किए। इनको एमएससी और बीएससी फैशन डिजाइन कार्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने तैयार किया था।
ले. जनरल केजे सिंह ने कहा कि वस्त्र हम सबके जीवन में विशेष भूमिका निभाते हैं। यहां तक कि सेना में भी वस्त्रों का फैशन जगत से बहुत लेना देना है। क्योंकि वहां भी खाकी से लेकर हरे रंग की पोशाक, काली पगड़ियां, मेडल, रीबन एक सैनिक को सजाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल मौजूद रहे।