{"_id":"5d601a338ebc3e0130770261","slug":"loot-pepsico-dgm-injurd-pathankot-pathankot-news-pkl348350026","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट का बहना बनाकर रोकी कार, पेप्सिको के डीजीएम पर हमला कर की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट का बहना बनाकर रोकी कार, पेप्सिको के डीजीएम पर हमला कर की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्री एरिया स्थित पेप्सिको कंपनी के डीजीएम पर वीरवार देर रात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में हमला कर घायल किया और उनका सामान लूट ले गए। डीजीएम विजय बालियान देर रात डयूटी खत्म कर क्वाटर में लौट रहे थे। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने घायल डीजीएम के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीजीएम बालियान रात को अपने क्वार्टर पर लौट रहे थे। रास्ते में एक स्कूटी समेत सवार गिरा मिला। स्कूटी सवार के पास खड़े दूसरे युवक ने डीजीएम की कार को हाथ देकर रोका और कहा कि स्कूटी सवार जख्मी है। इसे पानी पिला दें। डीजीएम कार रोककर जैसे ही बाहर निकले और पानी की बोतल निकालकर पिलाने के लिए आगे बढ़े तो पीछे से युवक ने किसी चीज से हमला कर दिया। हमले में डीजीएम बेहोश होकर गिर गए। इससे डीजीएम की टांग और कूल्हा फ्रैक्चर हो गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। इस दौरान स्कूटी सवार दोनों युवक डीजीएम के बैग समेत लैपटाप, पर्स समेत अन्य सामान लेकर मौके से भाग निकले।
डीजीएम ने किसी तरह अपने सहायक को फोन कर बुलाया और उन्हें देर रात कोटली स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल डीजीएम विजय बालियान पानीपत के रहने वाले हैं। पारिवारिक सदस्य उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए। घटना पेप्सिको से 400 मीटर दूरी पर स्थित सुनसान एरिया पर घटित हुई। शाहपुरकंडी पुलिस के अनुसार घायल डीजीएम के बयान दर्ज किए गए हैं। स्कूटी सवार दोनों युवकों को जल्द पकड़ा जाएगा।