फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   loot from nri women in kapurthala

थाना कोतवाली के समीप एनआरआई महिला से लाखों की लूट

Sat, 14 Mar 2020 05:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
loot from nri women in kapurthala
कपूरथला में पीड़ित एनआरआई महिला व रिश्तेदारों से जानकारी हासिल करते डीएसपी हरिंदर सिंह गिल व अन? - फोटो : KAPURTHALA
थाना कोतवाली के समीप शुक्रवार की रात सुनार की दुकान से निकली एनआरआई बुजुर्ग महिला से दो बाइक सवार लुटेरों ने सोने, नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देकर कर लुटेरेथाना कोतवाली के आगे से भाग निकले। बैग में 40 तोले सोना, 2000 पाउंड, दो लाख की भारतीय करेंसी के अलावा एक पासपोर्ट थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सबडिवीजन हरिंदर सिंह गिल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खगालने शुरू कर दिए। थाना सिटी में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी सबडिवीजन हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि हरभजन कौर पत्नी कर्मजीत सिंह निवासी 506, माडन टाउन कपूरथला कुछ समय पहले यूके से कपूरथला में अपने दोहते की शादी के लिए शापिंग करने के लिए आई हुई थी। शुक्रवार की रात करीब पौने बजे वह अपने रिश्तेदार महिला के साथ कार में सवार होकर थाना कोतवाली व पांच मंदिर के पास स्थित विक्रम ज्वैलर्स पर खरीदारी करने के लिए आई। बुजुर्ग होने के कारण वह ज्यादा थक चुकी थी। इसलिए वह ज्वैलर्स से बोलीं कि वह कल खरीदारी करने के लिए आएगी। उसे अपने पुराने सोने को बदलाकर नए गहने लेने हैं। इसके बाद बुजुर्ग महिला अपना बैग लेकर दुकान से निकल गई। वह कार में बैठ रही थी। इस दौरान पीछे एक बाइक सवार दो युवक तेजी से आए और उसका बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि बुजुर्ग महिला के अनुसार बैग में 40 तोले सोना था, जिसे देकर उसने नए गहने बनवाने थे। 2000 पाउंड, दो लाख रुपये की भारतीय करेंसी के अलावा पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता हरभजन कौर के साथ उसकी बेटी और समधी सरुप सिंह भी थे। पीडिता के दोहते का विवाह इंग्लैंड में होना हैं, वह कपूरथला में उसकी शादी की शापिंग करने के लिए आई थी। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने टीमों को लुटेरों की धरपकड़ के लिए भेज दिया है। थाना सिटी में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई रमन कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed