फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   liquor, 2700, box, recovered

शराब की सत्ताइस सौ अवैध पेटियां पकड़ीं

Mon, 15 Jun 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 15 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग कोे उस समय सफलता मिली जब जालंधर के एक अधिकारी पकड़ी गई 20
विज्ञापन
पेटी शराब का सुराग लेने कपूरथला गए। वहां पर आपरेशन चलाकर करीब शराब की 2700 अवैध पेटियां पकड़ ली। यह शराब एक ठेकेदार ने स्टोर कर रखी थी, लेकिन रिकॉर्ड में इसका जिक्र नहीं था।


गोदाम को मौके पर ही अधिकारियों ने सील कर दिया।
दो दिन पहले लांबड़ा पुलिस की टीम ने जालंधर में एक कार को रोककर तलाशी ली थी। इसमें करीब 20 पेटियां शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने विजय कल्याणपुर को अवैध पेटियों समेत गिरफ्तार किया था। इस मामले में जालंधर आबकारी अधिकारी सुखविंदर सिंह और इंस्पेक्टर हेमंत शर्मा ने जांच की। इस टीम ने अपनी जांच में पाया कि अवैध रूप से शराब की खेप कपूरथला दाना मंडी समीप स्थित एक ठेके के पीछे बने गोदाम से भेजी गई है।


इसके बाद मामला कपूरथला के सहायक आबकारी व कराधान कमिश्नर सुखविंदर सिंह के ध्यान में लाया गया। कपूरथला में संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद ठेके के पीछे बने अवैध गोदाम में करीब शराब की 2700 पेटियां पकड़ीं गईं। अधिकारियों ने शराब पकड़ने की पुष्टि की है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह शराब की खेप किसी नेता की बताई जा रही है, जो बीते लंबे समय से शराब के कारोबार में लिप्त है।



शराब की खेप को जालंधर और आसपास के इलाकों में भेजकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना थी। यह धंधा काफी समय से चल रहा था। इस छापामारी के दौरान एक डायरी भी हाथ लगी है, जिससे आबकारी विभाग को यह इनपुट मिले हैं कि शराब के गोदाम अन्य स्थानों पर भी बने हुए हैं। उनके बारे में जांच चल रही है। जालंधर के आबकारी अधिकारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि यह एक संयुक्त आपरेशन था। इसमें कपूरथला के अधिकारी भी शामिल थे। इस मामले की जांच कपूरथला की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed