फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   life imprisonment in murder case

लिव इन में रह रही महिला को उतारा था मौत के घाट, अब जेल में गुजरेगी उम्र

Thu, 22 Aug 2019 11:53 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 22 Aug 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment in murder case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अपने पति से अनबन के बाद पति व दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही सतिन्दर कौर की हत्या के करीब डेढ़ साल पुराने मामले में अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन


वीरवार को अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश नीलम अरोड़ा की अदालत ने प्रेमी लखविंदर सिंह उर्फ राजू निवासी सिंहपुर को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर दोषी को और 6 महीने की कैद की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन


थाना चब्बेवाल पुलिस ने 17 मार्च 2018 को लखविन्दर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। मृतका के भाई गुरदीप सिंह ने पुलिस को बताया था कि शादी के 18 साल बाद सतिन्दर कौर के गांव सिंहपुर के निवासी लखविन्दर सिंह उर्फ राजू से संबंध बन गए थे जिससे घर में तनाव रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 3 साल पहले पंचायती समझौते के मुताबिक अपने दो बच्चों व पति को छोड़कर सतिन्दर कौर छोटे बेटे जश्नप्रीत सिंह के साथ राजू के घर में रहने लगी थी। 16 मार्च 2018 की देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से सतिन्दर की मौत हो गई थी। अदालत ने आरोपी लखविंदर सिंह राजू को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed