फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Lawrence gang took responsibility of firing on temple head in Canada, police started investigation

Punjab: लाॅरेंस गैंग ने ली कनाडा में मंदिर प्रधान पर फायरिंग की जिम्मेदारी, कहा-झूठे लोगों को नहीं छोड़ेंगे

Fri, 13 Jun 2025 09:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 09:28 PM IST
सार

पोस्ट में लिखा गया कि इसके जैसे लोगों ने काले कामों में पैसा कमाकर सफेद कॉलर बनकर बैठे हैं। सतीश और उसके बेटे अमन ने अपनी पोस्ट का गलत इस्तेमाल करके लोगों को आपस में लड़वाया और लोगों को बांटने का काम किया।

विज्ञापन
Lawrence gang took responsibility of firing on temple head in Canada, police started investigation
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कनाडा के लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार पर फायरिंग की घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री हो गई है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के सोशल मीडिया पेज पर लॉरेंस गैंग के नाम से घटना की जिम्मेदारी ली गई। इसमें कहा गया कि कनाडा में दो जगह पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं गोल्डी ढिल्लों लेता हूं। 
विज्ञापन


पोस्ट में लिखा गया कि इसके जैसे लोगों ने काले कामों में पैसा कमाकर सफेद कॉलर बनकर बैठे हैं। सतीश और उसके बेटे अमन ने अपनी पोस्ट का गलत इस्तेमाल करके लोगों को आपस में लड़वाया और लोगों को बांटने का काम किया। इसके बाद अब ये लोग लोगों को जोड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने लोगों में हेट फैलाकर पॉलिटिकल स्टंट किया। ऐसे झूठे व्यक्ति को हम छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन



आगे कहा लिखा गया कि मंदिर और गुरुघरों से भी पैसे कमाए गए। लोगों के सामने दोनों अपनी इमेज सुधार सकते हैं, मगर हमारे सामने नहीं। ये आखिरी वॉर्निंग है, सुधर जाओ, वरना अंजाम बुरा होगा। आखिरी में लिखा है- लॉरेंस गैंग, अंकित भादू शेरावाला, जतिंदर गोगी मान ग्रुप, हाशिम बाबा, काला राणा और अर्जुन बिश्नोई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed