फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Khanna expresses displeasure over demolition of 200-year-old Gurdwara in Pakistan

Jalandhar News: पाकिस्तान में 200 साल पुराने गुरुद्वारे को गिराने का आरोप, खन्ना ने जताई नाराजगी

Tue, 01 Sep 2026 06:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 01 Sep 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Khanna expresses displeasure over demolition of 200-year-old Gurdwara in Pakistan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में करीब 200 साल पुराने गुरुद्वारा साहिब को कथित तौर पर गिराए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मामले को पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाने की मांग की है।

खन्ना ने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। एक रिपोर्ट के अनुसार गुरुद्वारे को गिराकर वहां बाजार परिसर बनाया जा रहा है। रिपोर्ट में पाकिस्तान में सिखों के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की स्थिति पर चिंता जताई गई है। दावा है कि कभी वहां 12 गुरुद्वारे थे, जिनकी संख्या अब घटकर केवल दो रह गई है। धार्मिक संपत्ति की जमीन एक निजी बिल्डर को दिए जाने पर सवाल उठे हैं। भारत में सिख समुदाय में इस खबर से रोष है। खन्ना ने कहा कि गुरुद्वारे केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सिख इतिहास और विरासत से जुड़ी अमूल्य धरोहर हैं। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इन्हें नुकसान पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की जान-माल और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने को कहा। खन्ना ने मामले की निष्पक्ष जांच और गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। केंद्र सरकार से राजनयिक एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed