फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Khalistan supporters plotting from Canada to spoil the atmosphere of Punjab

Jalandhar : खालिस्तान समर्थक कनाडा से रच रहे पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश, जनमत-संग्रह की फिर तैयार

Sat, 01 Jul 2023 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 05:28 AM IST
सार

यही कारण है कि कनाडा और पंजाब में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे खालिस्तान के लिए रेफरेंडम जैसे मुद्दों को हवा दी जा रही है। कनाडा में सितंबर में फिर से रेफरेंडम-2020 होने जा रहा है।

विज्ञापन
Khalistan supporters plotting from Canada to spoil the atmosphere of Punjab
demo pic... - फोटो : संवाद

विस्तार

कनाडा में अपनी जड़ें मजबूत कर चुके खालिस्तान समर्थक संगठन लगातार पंजाब में माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। यही कारण है कि कनाडा और पंजाब में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे खालिस्तान के लिए रेफरेंडम जैसे मुद्दों को हवा दी जा रही है। कनाडा में सितंबर में फिर से रेफरेंडम-2020 होने जा रहा है। इसके लिए पंजाब में भी माहौल बनाया जा रहा है। सिख्स फॉर जस्टिस जैसे कई संगठन इसके लिए पंजाब में फंडिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


कनाडा में भारतीय तिरंगे के अपमान की जैसी घटनाओं के बाद यह भी कहा जा रहा है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का पनपना वहां पर वोट बैंक के कारण है और कनाडा सरकार इनके प्रति सकारात्मक है। 
विज्ञापन


यह बयान भारत के विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को दिया है। पिछले साल कनाडा में खालिस्तान को लेकर सिख फॉर जस्टिस की ओर से जनमत संग्रह करवाया गया तो दोनों देशों के बीच काफी तल्खी हुई और यह तल्खी उस मुकाम पर पहुंची कि भारतीय दूतावास को कनाडा में ठहरे विद्यार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ी, जिससे काफी हंगामा मच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा में फिर से खालिस्तान कट्टरपंथियों ने भारत के प्रति उग्र भाषणबाजी की। इससे माहौल गरमाने लगा है। इससे कनाडा में पढ़ाई के लिए गए बच्चों के अभिभावक खासे चिंतित हैं। यह स्थिति ऐसे समय में बनी है, जब 700 पंजाबी विद्यार्थी कनाडा में फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed