फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Khali hit Desperate Jalandhar resident

खली को चोट लगने से जालंधर निवासी मायूस

Fri, 26 Feb 2016 02:55 PM IST
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 26 Feb 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
Khali hit Desperate Jalandhar resident
उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित द ग्रेट खली रिटर्न्स शो में रेसलिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए खली ने जालंधर निवासियों को मायूस कर दिया। खली फाइट के दौरान चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन


इससे बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। जालंधर के होशियारपुर रोड पर गांव कंगनीवाल स्थित दलीप सिंह खली के एकेडमी खिलाड़ियों ने भी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। खली के सहयोगी प्रदीप कुमार के अनुसार 5 मार्च को जिला लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में रेसलिंग शो होगा।
विज्ञापन


खली के छोटे भाई सुरिंदर भाई ने कहा कि गेम में कई बार अच्छा प्रदर्शन करने के दौरान चोट लग जाती है, मगर इससे घबराने की जरूरती नहीं है। खली ने खुद को ऐसी चोट के लिए तैयार किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुबह फोन पर हुई बातचीत में खली ने कहा कि वे बिल्कुल ठीक है। उन्होंने बताया कि उन्हें थोड़ी बहुत चोटें लगी थी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। खली के सहयोगी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि फाइटिंग के दौरान कई बार खिलाड़ी को चोट लग जाती है।

खली को भी फाइटिंग के दौरान चोट लगी है, मगर वे बिल्कुल ठीक हैं। वीरवार सुबह की खली के साथ फोन पर बात हुई और खली ने कहा कि वे बिल्कुल फिट हैं, घबराने की जरूरत नहीं है। फोन पर खली ने छोटे भाई को बताया कि जब वे रिंग पर उतरे थे तो तीनों रेसलरों ने एक साथ हमला बोल दिया था। एक रेसलर ने कुर्सी से वार किया। इसलिए वे स्थिति को संभाल नहीं पाए।

अब अगली फाइट देहरादून में होगी और वे उसकी तैयारी करेंगे। प्रदीप कुमार ने कहा कि देहरादून में 28 फरवरी को फाइटिंग शो होगा, जिसमें खली पूरे दम के साथ रिंग में वापसी करेंगे। इसके बाद लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में 5 मार्च को रेसलिंग शो होगा।


खली के एकेडमी खिलाड़ी सूर्या टेकर और महिला खिलाड़ी बुलबुल ने कहा कि उनको चोट लगने की जानकारी मिलने से काफी दुख हुआ है। सभी एकेडमी खिलाड़ियों ने मिलकर उनके जल्द ठीक होने और हमेशा स्वस्थ रखने की भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed