{"_id":"ae1f06a47ee2400274a933825fbbbd56","slug":"kapurthala-night-bus-service-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कपूरथला से नाइट बस सर्विस शुरू करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कपूरथला से नाइट बस सर्विस शुरू करने की कवायद
ब्यूरो, अमर उजाला/कपूरथला
Updated Fri, 24 Jul 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरिटेज सिटी के लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां से नाइट बस सर्विस की
विज्ञापन
पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। आने वाले दिनाें में पीआरटीसी कपूरथला के
74 बसों के बेड़े में 10-15 नई बसें और शामिल होने वाली हैं।
इनके आते ही पीआरटीसी की कपूरथला से देर रात लंबे रूटों की बस सर्विस शुरू करने की योजना है। इससे रात के समय बस सर्विस के अभाव से होने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी। 11 जुलाई को परिवहन मंत्री पंजाब अजीत सिंह कोहाड़ की ओर से दी गई 20 बसों से दस बसें बंद पड़े रूटों पर सरपट दौड़ने लगी हैं। यह बसें घाटे में चल रहे पीआरटीसी के लिए खेवनहार बनने लगी हैं। इन बसों से रेवेन्यू में लगभग डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन का इजाफा हुआ है।
पीआरटीसी के जीएम एचएस ढिल्लों ने कहा कि उनका प्रयास है कि कपूरथला के लोगों को रात के समय भी बस सर्विस मिले। यह योजना उन्होंने पहले से ही बना रखी है। पहले उन्होंने बंद पड़े रूटों को शुरू करने को तवज्जो दी है। 10-15 नई बसों की खेप आने वाली है, जिसमें पीआरटीसी और किलोमीटर स्कीम की बसें शामिल होंगी। उसके अनुरूप लंबे रूटों पर रात को दस और ग्यारह बजे के करीब बस सर्विस शुरू करने की तरफ ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नई मिली दस बसों से यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है।
पहले चंडीगढ़ के लिए निर्धारित 10 टाइम में से महज पांच-छह टाइम ही चल रहे थे, लेकिन अब पूरे दस टाइम कवर होने लगे हैं। एक बस सुबह पांच बजे श्री हरमंदिर साहिब के लिए शुरू की गई है। कपूरथला से डबवाली-बठिंडा, कपूरथला से पटियाला, कपूरथला से तलवंडी चौधरियां-चंडीगढ़ और कपूरथला से डलहौजी के लिए भी बस सर्विस चालू की गई है।
उन्होंने बताया कि इस समय पीआरटीसी कपूरथला से 70-72 रूट्स चल रहे हैं। नई शान-ए-पेप्सू बसों के आने से पीआरटीसी की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले 4.48 लाख रुपये प्रतिदिन की आमदनी थी, जो बढ़कर 5.83 लाख रुपये हो गई है। अभी बारिश के सीजन की वजह से बढ़ोतरी कम है। मौसम साफ होते ही यह आमदनी और बढ़ेगी।
नौ बजे के बाद टूट जाता है बस सर्विस लिंक
रात को नौ बजे के बाद कपूरथला का बस सर्विस लिंक बिल्कुल टूट जाता है। अगर किसी को आपात स्थिति में जालंधर, लुधियाना या चंडीगढ़ जाना पड़े तो उसे जालंधर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए टैक्सी लेनी पड़ती है। अगर पीआरटीसी नाइट सर्विस शुरू करने की तरफ गंभीरता दिखाता है तो हेरिटेज सिटी के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
24केपीटी1
कपूरथला में खड़ी शान-ए-पैप्सू बस।