फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   JPMO expressed anger against the central government by burning an effigy

Jalandhar News: केंद्र सरकार के खिलाफ जेपीएमओ ने पुतला जलाकर रोष जताया

Sun, 30 Jul 2023 06:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
JPMO expressed anger against the central government by burning an effigy
तलवाड़ा। कस्बे के सेक्टर एक चौंक में ज्वाइंट फ्रंट ऑफ पब्लिक ऑर्गेनाइजेशन (जेपीएमओ) ने मणिपुर हिंसा और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर हिंसा के विरोध में भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वक्ताओं ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल मणिपुर की आदिवासी महिलाओं के वीडियो की कड़ी निंदा की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर हिंसा पर चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए।
विज्ञापन


मनरेगा मजदूर यूनियन की जिला अध्यक्ष परमजीत कौर और ब्लॉक हाजीपुर अध्यक्ष बलविंदर कौर ने मणिपुर में अल्पसंख्यक महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न और यौन शोषण की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को तुरंत बर्खास्त किया जाए और पीड़ितों को न्याय दिया जाए। जेपीएमओ से ज्ञान सिंह गुप्ता, राजीव शर्मा, वरिंद्र विक्की, जसवीर तलवाड़ा, शिव कुमार अमरोही, धरमिंदर सिंह ''सिंबली'' और बसपा नेता अमनदीप हैप्पी ने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश को पूरी दुनिया में शर्मसार किया है। पिछले तीन महीने से मणिपुर जातीय दंगों की आग में जल रहा है। मणिपुर हिंसा पर केंद्र सरकार की चुप्पी बहुसंख्यक मैताई समुदाय के मौन समर्थन की ओर इशारा करती है। वक्ताओं ने भाजपा पर देश के विभिन्न हिस्सों में अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को निशाना बनाकर एक सोची-समझी साजिश के तहत 2024 का चुनाव जीतने के लिए वोटों का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया। इसके बाद स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed