फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Journalist arrested for sexual exploitation, blackmailing in faridkot

यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2020 08:39 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Journalist arrested for sexual exploitation, blackmailing in faridkot
जैतो पुलिस ने अपने बच्चे की अध्यापिका के यौन शोषण व उसे ब्लैकमेल करके 25 तोले सोने के गहने हड़पने के आरोप पत्रकार को नामजद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खुशवंत गोयल के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने घर में प्ले वे स्कूल चलाती है। उसके पास खुशवंत गोयल का बेटा भी पढ़ता था। खुशवंत गोयल अक्सर ही अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने व लेने आता था। एक दिन उसे अकेला पाकर खुशवंत जबरन घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। वह उसे धमकियां देने लगा कि वह पत्रकार है और वह उसे बदनाम कर देगा। धमकियां देते हुए वह यौन शोषण करने के साथ ही पैसे की डिमांड भी करने लगा। जनवरी 2019 में वह उसे डरा धमका करके उसके 25 तोले सोने के गहने भी ले गया। बीती 17 जुलाई को भी वह घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी हरकतों से तंग आकर उसने अपने पति को जानकारी दी और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी खुशवंत गोयल के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल की धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed