फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jeweller surrounded and fired upon for not receiving extortion money of Rs 50 lakh, condition critical

Jalandhar News: पचास लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर गहना कारोबारी को घेर कर फायरिंग, हालत गंभीर

Thu, 06 Nov 2025 08:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Jeweller surrounded and fired upon for not receiving extortion money of Rs 50 lakh, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गैंगस्टर मन घनशामपुरा गैंग के गुर्गों ने बुधवार की देर रात मोहकमपुरा इलाके में गहना कारोबारी सागर पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। सागर अपनी जान बचाने के लिए भागे। मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर घेर कर गोलियां चलाईं। इस दौरान सागर की टांगों पर चार गोलियां लगीं। आरोपियों ने पिस्तौल के बट से सागर के चेहरे पर भी वार किए और भाग गए।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि सागर पिछले कुछ सालों से गहनों का कारोबार कर रहे हैं। इस साल निगम चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वार्ड नंबर 24 से चुनाव भी लड़ा था। तीन महीने पहले सागर को जान से मारने की धमकियां मिली थीं। उनसे 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी की सभी काॅल विदेशी नंबरों से आ रही थीं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर लगभग ढाई महीने पहले एक पुलिसकर्मी सागर और परिवार की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया था। फिर भी धमकियां मिल रही थीं। काॅल करने वाला खुद को मन घनशामपुरा बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed