फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   JE,suspend, violation, Code of Conduct Sangrur.

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जेई सस्पेंड

Sun, 20 Apr 2014 10:17 PM IST
संगरूर।
संगरूर। Updated Sun, 20 Apr 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
JE,suspend, violation, Code of Conduct Sangrur.
पंजाब पावर कारपोरेशन लिमिटेड शहरी उपमंडल संगरूर के एक जेई को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जिला चुनाव अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। उन्हें शिकायत मिली थी कि जेई ने स्थानीय अनाज मंडी में चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी की बैठक में मंच सचिव का काम किया था।
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर कविता सिंह ने बताया कि जेई फलजीत सिंह के बारे में शिकायत मिली थी कि 14 अप्रैल को अनाज मंडी में उन्होंने एक प्रत्याशी की बैठक में मंच सचिव बनकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि पड़ताल करने पर उक्त अधिकारी दोषी पाया गया। अधिकारी के खिलाफ पंजाब पावर कारपोरेशन लिमिटेड पटियाला के मुख्य इंजीनियर से आवश्यक कार्रवाई करने की सिफारिश की गई। इसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य इंजीनियर ने संबंधित जेई को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक अन्य कर्मचारी मालविंदर सिंह माली एसएस मास्टर सरकारी सीसे स्कूल गरदले (रूपनगर) के सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार करने के मामले मेंजिला चुनाव अधिकारी रूपनगर को उसके खिलाफ बनती कार्रवाई करने को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई को सस्पेंड करने की आलोचना

इंप्लाइज फेडरेशन बिजली बोर्ड पंजाब के प्रदेश महासचिव बलजिंदर सिंह और उप महासचिव त्रिलोचन सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि फलजीत सिंह को स्कूलों की मुलाजिम कुक महिलाओं के मंच पर बोलने के मामले को सस्पेंड करने का फैसला गलत है।


उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंजिश से लिया गया चुनाव आयोग का ये फैसला बेबुनियाद है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि फलजीत सिंह के सस्पेंशन को तुरंत रद्द किया जाए। डेमोक्रेटिक मिड डे मील कुक फ्रंट की प्रदेश महासचिव मनदीप कौर माणकमाजरा और जिलाध्यक्ष कुलदीप कौर ने भी इसकी आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed