{"_id":"6929a9be4b672dea49043351","slug":"jalandhar-sweet-seller-arrested-in-pakistan-spying-case-jalandhar-news-c-46-1-bth1001-109109-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में देश का गद्दार गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए जासूसी, कारोबारी अजय अरोड़ा को ले गई हरियाणा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में देश का गद्दार गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए जासूसी, कारोबारी अजय अरोड़ा को ले गई हरियाणा पुलिस
Sat, 29 Nov 2025 10:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:49 AM IST
सार
पंजाब के जालंधर में देश का गद्दार गिरफ्तार हुआ है। जो पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। मिठाई कारोबारी अजय अरोड़ा को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हरियाणा पुलिस ने आतंकियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले एडवोकेट रिजवान के मामले में शाहकोट से मिठाई कारोबारी अजय अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। उसे संदिग्ध हवाला कारोबार और पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
आरोपी शाहकोट के मलेसियां पट्टी का रहने वाला है। वह हवाला के जरिये रिजवान को पैसे पहुंचाने और लेन-देन में सहयोग करने का आरोपी है। वकील रिजवान ने 30-35 लाख रुपये साथी अजय अरोड़ा को दिए थे। उस रकम को अजय ने एक व्यवसायी को दे दिया जो विदेश में बताया जा रहा है। बुधवार को नूंह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिजवान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने जालंधर में दबिश देकर अजय अरोड़ा को पकड़ा और हरियाणा ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जालंधर के मलसियां का रहने वाला अजय अरोड़ा का संपर्क पाकिस्तान में बैठे लोगों से था। वह वहां से पैसा लेकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के पास छिपाता था। अजय अरोड़ा की भूमिका काफी खतरनाक थी। अभी तक की जांच में पता चला है कि वह पाकिस्तान के लोगों के कहने पर पैसे भेजता और उसका हिसाब रखता था। अब इस मामले की जांच केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।
विज्ञापन