फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Rural Police arrested gangster Manpreet Singh alias Vicky Valatia

Punjab: फगवाड़ा में कांस्टेबल को मारने वालों का मददगार गैंगस्टर विक्की वलैतिया काबू, स्कॉर्पियो-हथियार बरामद

Tue, 28 Feb 2023 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 01:33 PM IST
सार

फगवाड़ा में वारदात करने वाले गैंगस्टर विक्की वलैतिया के पास ही रुके हुए थे। उसी ने उनकी मदद की थी। वारदात के बाद गैंगस्टरों के रहने खाने का सारा प्रबंध वही करता था। विक्की वलैतिया पर सिर्फ मारपीट और लड़ाई झगड़े के ही मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Jalandhar Rural Police arrested gangster Manpreet Singh alias Vicky Valatia
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर देहात के थाना फिल्लौर पुलिस ने फगवाड़ा सिटी के गनमैन एवं कांस्टेबल की हत्या में शामिल गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ विक्की वलैतिया को घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, दो कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ विक्की वलैतिया निवासी गांव पत्ती बादल उन्हीं गैंगस्टरों का साथी था, जिन्होंने पिछले दिनों फगवाड़ा में गाड़ी लूटी थी और कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने जो स्कॉर्पियो बरामद की है, उसी में वलैतिया पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चौथे गैंगस्टर को भगा कर ले गया था। जिसे बाद मोहाली में पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार फगवाड़ा में वारदात करने वाले गैंगस्टर विक्की वलैतिया के पास ही रुके थे। वारदात के बाद गैंगस्टरों के रहने खाने का सारा प्रबंध करता था। हालांकि विक्की वलैतिया पर सिर्फ मारपीट और लड़ाई झगड़े के ही मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


कबड्डी का खिलाड़ी था गैंगस्टर विक्की
मनप्रीत उर्फ विक्की वलैतिया कबड्डी का खिलाड़ी था। उसे नशे की लत लग गई। इसी लत ने उसे खिलाड़ी से गैंगस्टर बना दिया। वह लोगों से लड़ाई-झगड़े और मारपीट करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वलैतिया अच्छे परिवार से था लेकिन उसकी गलत संगत ने उसे अपराधी बना दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed