फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Premier League cricket matches begin

Jalandhar: ड्रग्स के खिलाफ जंग को खेलों का सहारा, जालंधर प्रीमियर लीग क्रिकेट मैचों का आगाज

Thu, 18 Dec 2025 08:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Dec 2025 08:33 PM IST
सार

पंजाब सरकार की ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ पहल के तहत और डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जालंधर प्रीमियर लीग के अंतर्गत क्रिकेट मैचों की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
Jalandhar Premier League cricket matches begin
जालंधर प्रीमियर लीग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार की ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ पहल के तहत और डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जालंधर प्रीमियर लीग के अंतर्गत क्रिकेट मैचों की शुरुआत की गई। यह मुकाबले गवर्नमेंट को-एड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली रोड और इनोसेंट हार्ट स्कूल, सीटी साउथ कैंपस, जालंधर की टीमों के बीच खेले गए।

विज्ञापन


मैचों का उद्घाटन असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) रोहित जिंदल ने किया। इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर रोहित जिंदल ने खिलाड़ियों को ड्रग्स से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जालंधर प्रीमियर लीग को युवाओं से शानदार प्रतिसाद मिल रहा है और ऐसी पहलें समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन


आज खेले गए मुकाबले में इनोसेंट हार्ट स्कूल की टीम ने जीत हासिल की। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सुरजीत लाल ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवा देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed