फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Police Commissioner Kuldeep Chahal suspended SI for filing cross case against agent in dispute

Jalandhar: विवाद में एजेंट पर क्रॉस केस दर्ज करने पर SI निलंबित, अधिकारियों को बताए बिना दर्ज किया केस

Mon, 15 May 2023 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 May 2023 12:13 PM IST
सार

कुछ दिन पहले तहसील परिसर में गौरव लूथरा और विकास चीनू के बीच हाथापाई हुई थी जिसमें पुलिस ने विकास चीनू और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया था। रविवार देर शाम पुलिस ने गौरव लूथरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Jalandhar Police Commissioner Kuldeep Chahal suspended SI for filing cross case against agent in dispute
suspend demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जालंधर में तहसील परिसर में कुछ दिन पहले हुए विवाद में एजेंट और भाजपा नेता गौरव लूथरा पर क्रॉस केस दर्ज करने पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने एसआई सुखचैन सिंह को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तहसील परिसर में गौरव लूथरा और विकास चीनू के बीच हाथापाई हुई थी जिसमें पुलिस ने विकास चीनू और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया था। रविवार देर शाम पुलिस ने गौरव लूथरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जब पुलिस कमिश्नर के ध्यान में आया तो पता चला कि बिना किसी सीनियर अधिकारी को बताए गौरव लूथरा पर पर्चा दर्ज कर दिया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। अब इस मामले में थाना प्रभारी की भूमिका की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


एसआई सुखचैन सिंह इलेक्शन ड्यूटी पर जालंधर आया था और थाना बारादरी में तैनात था। अमृतपाल सिंह ने बताया कि विकास शर्मा उर्फ चीनू ने अपने बच्चों के पासपोर्ट और 30 हजार रुपये गौरव लूथरा को दिए थे। इस सिलसिले में वह तहसील में गौरव लूथरा के पास गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने कहा कि गौरव लूथरा ने पासपोर्ट तो वापस कर दिए थे लेकिन पैसे वापस करने के लिए टालमटोल करता रहा। आरोप है कि गौरव ने हाथापाई की और दातर भी मारी। बचाव में उन्होंने भी हाथापाई की। उन पर मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए गौरव लूथरा ने जमानत ली और गुरु नानक मिशन अस्पताल से कटवाई एमएलआर पुलिस को दे दी। इस पर एसआई सुखचैन सिंह ने गौरव लूथरा का क्रॉस केस दर्ज कर दिया और सीनियर अधिकारियों को नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed