{"_id":"66fba52ebacde10f5b72ab2bb3981a07","slug":"jalandhar-nepali-brothers-nausrbaj-rupees-start-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक की ठगी का शिकार बने नेपाली भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक की ठगी का शिकार बने नेपाली भाई
अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 12 May 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना चार में तीन नेपाली युवकों ने शिकायत दी कि एक ऑटो चालक ने उनकी बहन की शादी के लिए बचाए 37 हजार रुपये ठग लिए हैं। युवकों ने बताया कि नौसरबाज ने उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये भी ड्राफ्ट बनाने के बहाने ले लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुबोध पुत्र बुध दास मूल निवासी नेपाल ने बताया कि वह अपने भाइयों संतोष और धर्मदास के साथ मार्बल लगाने का काम करता है। वह हिमाचल के नादौन जिले में काम करते हैं।
अपनी बहन की शादी के लिए वह वापस अपने घर नेपाल जा रहे थे। इसी कारण वह जालंधर आए थे। जालंधर में एक ऑटो चालक ने उन्हें ठग लिया। सुबोध के मुताबिक बातों ही बातों में आटो चालक ने उनसे सारी जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन
इसके बाद आटो चालक ने बताया कि वह नेपाल कैश लेकर न जाएं कैश का ड्राफ्ट बनवा लें। ड्राफ्ट लेकर जाना आसान है। सुबोध के मुताबिक इस पर उन्होंने सहमति जताई तो आटो चालक ने उनसे उनकी जेब में रखे दो हजार रुपये और एटीएम ले लिया।
सुबोध ने बताया कि ऑटो चालक ने उन्हें नकोदर चौक में छोड़ दिया और कहने लगा कि वह ड्राफ्ट बनवा कर वापिस आता है। लंबी प्रतीक्षा के बाद भी ऑटो चालक वापस नहीं आया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।