{"_id":"655718a5af65f33745033455","slug":"jalandhar-man-hit-car-of-night-domination-acp-from-behind-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: नशे में धुत्त कार चालक ने एसीपी की गाड़ी को मारी टक्कर, गनमैन घायल, देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: नशे में धुत्त कार चालक ने एसीपी की गाड़ी को मारी टक्कर, गनमैन घायल, देर रात हुआ हादसा
Fri, 17 Nov 2023 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:10 PM IST
सार
डीएसपी जतिंदर पाल सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ गाड़ी में नाइट डोमिनेशन संविधान चौक (बीएमसी चौक) से बीएफएस चौक की तरफ जा रहे थे। जब वह बस स्टैंड फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रही होंडा सिटी कार के चालक ने डीएसपी की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जालंधर में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में गुरुवार देर रात करीब पौने बारह बजे थाना नवी बारादरी में आते बस स्टैंड फ्लाईओवर पर नशे में धुत्त एक युवक ने नाइट डोमिनेशन एसीपी जतिंदर पाल सिंह की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एसीपी का गनमैन हेड कॉस्टेबल अमनदीप सिंह घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: Punjab Assembly: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का सत्रावसान, राज्यपाल ने दी मंजूरी; पहली बार साढ़े आठ माह चला सदन
डीएसपी जतिंदर पाल सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ गाड़ी में नाइट डोमिनेशन संविधान चौक (बीएमसी चौक) से बीएफएस चौक की तरफ जा रहे थे। जब वह बस स्टैंड फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रही होंडा सिटी कार के चालक ने डीएसपी की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार होंडा सिटी कार की टक्कर से एसीपी की गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने नशे में धुत्त कार चालक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 15 मिनट तक पुलिस मुलाजिमों सहित डीएसपी जतिंदरपाल सिंह घटना स्थल पर रहे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक नशे में था और बात का सही ढंग से जवाब भी नहीं दिया जा रहा था। गाड़ी की रफ्तार तेज थी। अगर उसकी गाड़ी के आगे दोपहिया वाहन चालक आ जाता तो वह बच नहीं पाता। एक्सीडेंट के बाद जब लोगों ने उसकी वीडियो बनाना शुरू किया तो वह मुंह छिपाने की कोशिश करने लगा।