फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Grenade attack The attacker stayed in Jalandhar for three days, Intelligence did not even get a clue

Grenade attack: जालंधर में तीन दिन रुका हमलावर... इंटेलिजेंस को भनक तक न लगी; ग्रेनेड अटैक केस में नया खुलासा

Thu, 10 Apr 2025 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Apr 2025 08:33 AM IST
सार

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया की कोठी पर हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है। हमलावर तीन दिन जालंधर में रुका रहा। इंटेलिजेंस को भनक तक नहीं लगी। कई नेताओं की घरों की रेकी होने की आशंका है।

विज्ञापन
Jalandhar Grenade attack The attacker stayed in Jalandhar for three days, Intelligence did not even get a clue
जालंधर में ग्रेनेड अटैक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब में लगातार ग्रेनेड हमले हो रहे हैं। पहले पुलिस थाने और चौकियां टारगेट की जा रही थी, लेकिन अब नेताओं को निशाना बनाया जाने लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमले का मुख्यारोपी तीन दिन जालंधर में रहा। 
विज्ञापन


इस दौरान वह रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक गया। तीन दिन तक मनोरंजन कालिया के घर आने-जाने वाले रास्ते का रूट भी तैयार किया, लेकिन स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


अब पुलिस व खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर होमवर्क शुरू किया है कि मुख्यारोपी कहां रुका था व किनसे मिला था। चिंताजनक है कि पंजाब में ग्रेनेड पाकिस्तान से आ रहे हैं और युवाओं को पैसे का लालच देकर उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में मजीठिया ने घेरी आप सरकार 
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले पर विपक्षी नेता आप सरकार पर हमलावर हो गए हैं। कालिया के घर उनका ढांढस बंधवाने वाले विपक्षी नेताओं का भी तांता लग गया है, जिसके तहत यह नेता आप सरकार को इस हमले का दोषी मान इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया भी बुधवार को मनोरंजन कालिया के घर पर पहुंचे। उन्होंने कहा इस मामले में जब तक एनआईए जांच नहीं करती, उतनी देर तक मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी। पंजाब में कुल 17 ग्रेनेड हमले हो चुके हैं, मगर पंजाब के मुख्यमंत्री व मंत्री कहते हैं कि सब कुछ ठीक चल रहा है। 

आतंकी हमले के बाद पंजाब पुलिस सुरक्षा में बदलाव करने में जुटी 
भाजपा के पूर्व प्रधान और कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर आतंकी हमले के बाद पंजाब पुलिस सिक्योरिटी रिव्यू करने में जुट गई है। प्रदेश के नेताओं, मंत्रियों, धार्मिक गुरुओं और नामचीन हस्तियों की सुरक्षा को लेकर रिव्यू किया जा रहा है। जिन लोगों को पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है और उन पर किसी प्रकार के आतंकी हमले से जुड़े इनपुट या कोई अन्य सुरक्षा का खतरा है, आने वाले दिनों में उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। 

 

उधर, केंद्र सरकार ने प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी कर ली है। बता दें बीते दिनों शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई थी। मजीठिया की सुरक्षा घटाने पर काफी सियासी बवाल मचा था। 

हैप्पी पासिया ने डाली चौकी पर ग्रेनेड हमले की पोस्ट, पुलिस ने बताया अफवाह 
विदेश में बैठे आईएसआई के एजेंट, गैंगस्टर व खालिस्तान समर्थक हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पाशिया और उसके साथी जीवन फौजी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मूधल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी ली। उन्होंने बताया कि मूधल पुलिस चौकी पर उनके कहने पर रॉकेट प्रिपेलर ग्रेनेड धमाका किया गया है। 

वहीं, पुलिस ने इसे अफवाह बताया। मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कोई धमाका नहीं हुआ है। उन्होंने इस तरह की घटना को नकारा है। उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्व शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। वायरल पोस्ट के बाद वेरका थाने के अधीन पड़ती पुलिस चौकी मूदल के बाहर स्थानीय लोग भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी धमाके की आवाज नहीं सुनी। पुलिस को भी ग्रेनेड हमले को लेकर वहां कोई सुराग नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें: Grenade attack: योजना के साथ यूपी से आया था हमलावर, गूगल पे पर इस राज्य के नंबर से मंगवाए थे 3500 रुपये


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed