फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grenade attack in Punjab: The attacker came from UP with the plan

Grenade attack: योजना के साथ यूपी से आया था हमलावर, गूगल पे पर इस राज्य के नंबर से मंगवाए थे 3500 रुपये

Thu, 10 Apr 2025 08:02 AM IST
शाहरुख खान सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Apr 2025 08:02 AM IST
सार

भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रधान मनोरंजन कालिया की कोठी पर आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावर योजना के साथ यूपी से आया था। हमलावर ने गूगल पे पर 3,500 रुपये मंगवाए थे। पुलिस छापे मार रही है।

विज्ञापन
Grenade attack in Punjab: The attacker came from UP with the plan
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

विस्तार

भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रधान मनोरंजन कालिया की कोठी पर आतंकी हमला पूरी योजना के साथ किया गया था। मुख्य आरोपी पूरी तैयारी के साथ उत्तर प्रदेश से जालंधर पहुंचा था। उसने ई-रिक्शा चालक सतीश को अपने झांसे में लिया और शहर में घुमाता रहा। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं आतंकी ने किसी से गूगल पे पर पैसे भी मंगवाए थे। ई-रिक्शा चालक सतीश को आभास नहीं था कि वह एक आतंकी के झांसे में आ गया है। आतंकी उसको बस स्टैंड के पास मिला। उससे कहा कि उसे होटल में कमरा किराए पर चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऐसी हिमाकत: सब इंस्पेक्टर को उसी की रिवाल्वर से गोली से उड़ाया, एएसआई की बाजू तोड़ी; DSP के सामने गुंडागर्दी
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश के साथ उसकी मौसी का बेटा हैरी भी था। रास्ते में आतंकी ने बीयर की बोतल ली और सतीश व हैरी को भी पिलाई। आतंकी ई-रिक्शा चालक सतीश व हैरी को घुमाता रहा। रास्ते में आतंकी को पैसे की जरूरत पड़ी, तो उसने किसी को फोन कर कहा कि वह हैरी के गूगल पे पर पैसे ट्रांसफर करे। 

थोड़ी ही देर में हैरी के खाते में 3500 रुपये आ गए। हैरी ने पैसे निकलवाए और आतंकी को सौंप दिए।  कालिया की कोठी से सामने से निकलते ही आतंकी ने ग्रेनेड कालिया की कोठी में फेंक दिया, जो कुछ सेकेंड के बाद फट गया।
 

दो आरोपी हिरासत में, दिल्ली व यूपी पुलिस ने भी चलाया ऑपरेशन
दिल्ली व उत्तर प्रदेश में वहां की पुलिस ने पंजाब की टीम के साथ ऑपरेशन चलाकर दो को आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि, इस बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, पुलिस ने ग्रेनेड हमले के आरोपी रविंदर कुमार और सतीश उर्फ काका को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।


 

पुलिस और खुफिया एजेंसियों को भनक नहीं 

पंजाब में ग्रेनेड आ भी गए और इस्तेमाल भी हो गए लेकिन पुलिस व खुफिया एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी। हालात यह है कि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की कोठी पर आतंकी हमला करने वाला मुख्यारोपी तीन दिन जालंधर में रहा और इस दौरान उसने रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड का पूरा खाका तैयार किया। तीन दिन तक कालिया के घर आने जाने के रास्ते का रूट भी तैयार किया लेकिन स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

नए सिरे से होमवर्क करेगी पुलिस

ग्रेनेड हमला करने वाले मुख्यारोपी के जालंधर में तीन दिन रुकने और घूमने का खुलासा होने के बाद पुलिस व खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए हैं। लिहाजा, जमीनी स्तर पर होमवर्क किया जाने लगा है कि मुख्यारोपी किस स्थान पर रुका था। किन लोगों से मिला था? खुफिया एजेंसियों ने दोबारा नए सिरे से होमवर्क शुरू कर दिया है।

आईबी-एनआईए की टीम भी हुई सक्रिय

कालिया पर हमले का मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक भी पहुंचा हैं, जिसके बाद पंजाब में आईबी व एनआईए की टीम भी सक्रिय हो गयी है। मंगलवार को एनआईए की टीम के अधिकारी जालंधर पहुंचे और उनहोंने यूपी में अपनी टीम के अधिकारियों से कनेक्शन कर आरोपियों की धरपकड़ का खाका तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed