फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar ED takes action in 'donkey route' case raids 13 locations

Jalandhar: डंकी रूट केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 13 ठिकानों पर छापे; करोड़ों की नकदी-सोना जब्त

Wed, 31 Dec 2025 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Dec 2025 03:37 PM IST
सार

ईडी को कार्रवाई के दौरान विभिन्न परिसरों से 50 से अधिक तीसरे पक्ष के मूल पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। एजेंसी द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Jalandhar ED takes action in 'donkey route' case raids 13 locations
ईडी की रेड में बरामद नगदी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत अवैध आप्रवासन से जुड़े डंकी रूट केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 और 19 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन


धन शोधन की जांच के सिलसिले में की गई इस कार्रवाई के दौरान ईडी को भारी मात्रा में संदिग्ध संपत्तियां और अहम सबूत मिले।
 तलाशी के दौरान 4.68 करोड़ रुपये नकद, करीब 8.07 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें (5.9 किलो), 2.7 लाख रुपये मूल्य के सोने के सिक्के (20 ग्राम) और लगभग 6.42 करोड़ रुपये मूल्य की चांदी की छड़ें (313 किलो) बरामद कर जब्त की गईं। इसके अलावा कई डिजिटल डिवाइस और अपराध से जुड़े रिकॉर्ड/दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन



ईडी को कार्रवाई के दौरान विभिन्न परिसरों से 50 से अधिक तीसरे पक्ष के मूल पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। एजेंसी द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed