{"_id":"667410a4f0e54de24d065c34","slug":"jalandhar-crime-three-masked-looted-shopkeeper-at-gunpoint-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar crime: जूस बार में घुसे नकाबपोश, दुकानदार पर तानी बंदूक और लूट ली दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar crime: जूस बार में घुसे नकाबपोश, दुकानदार पर तानी बंदूक और लूट ली दुकान
Thu, 20 Jun 2024 04:52 PM IST
अंकेश ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:52 PM IST
सार
जालंधर में तीन नकाबपोश लुटेरों ने दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास बंदूक और गंडासा था, जिसके दम पर उन्होंने जूस बार के मालिक से सोने का कड़ा और दुकान से कैश लूटा और फरार हो गए।
विज्ञापन
दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देते लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महानगर जालंधर के माई हीरां गेट में बुधवार देर रात एक दुकान में तीन नकाबपोश बदमाश घुस आए। लुटेरों ने स्वीटी जूस बार में बंदूक व हथियार के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब दुकान मालिक अंदर बैठकर खाना खा रहा था। आरोपी दुकान से 15 हजार रुपये और दुकान मालिक का कड़ा लूटकर ले गए। वारदात जूस बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित दुकान मालिक अनमोल ने बताया कि रात 11 बजे के करीब वह दुकान में खाना खा रहा था। इस दौरान एक्टिवा पर सवार होकर तीन युवक आए, जिनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। इनमें से एक के पास पिस्तौल और दूसरे के पास गडांसा था। आरोपी उसे धमकाने लगे। एक लुटेरे ने हथियार तानते हुए अनमोल से तिजौरी की चाबी मांगी। जब उसने नहीं दी तो हमलावरों ने गंडासी से हमला कर दिया और उसके सिर पर पिस्तौल का बट मारा। इसके बाद बदमाश उससे चाबी लेकर तिजौरी में से 15 से 20 हजार और सोने का कड़ा लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि उसने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह उसे धक्का देकर भागने में कामयाब हो गए। अनमोल के मुताबिक कड़ा करीब तीन तोले का था। लुटेरे बिना नंबर की काली रंग की एक्टिवा से आए थे। वारदात के वक्त दो बदमाश दुकान के अंदर घुस आए और एक बाहर निगरानी कर रहा था।
विज्ञापन
दुकान मालिक अनमोल ने पुलिस को बताया कि लुटेरे 20 हजार की नकदी व सोने का कड़ा लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।