फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar By-Poll: Aam aadmi party candidate Sushil Rinku files nomination

Jalandhar By-Poll: सुशील रिंकू के नामांकन के लिए इकट्ठा हुए आप वर्करों में खूनी टकराव, देखती रही पुलिस

Mon, 17 Apr 2023 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 03:44 PM IST
सार

सुशील रिंकू के नामांकन भरने से पहले सोमवार को आप की तरफ से कचहरी चौक से एक रोड शो भी निकाला गया। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने सुशील कुमार रिंकू के साथ जाकर नामांकन भरा।

विज्ञापन
Jalandhar By-Poll: Aam aadmi party candidate Sushil Rinku files nomination
जालंधर में भिड़े आप वर्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन को लेकर पार्टी ने रोड शो निकाला, जिसमें कार्यकर्ताओं में खूनी टकराव हो गया। वहीं आम लोग जाम में फंस गए और पुलिस तमाशबीन बनी रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Punjab: नशा तस्करी पर पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, राजजीत सिंह पीपीएस नौकरी से बर्खास्त
विज्ञापन


सुशील रिंकू के नामांकन भरने से पहले सोमवार को आप की तरफ से कचहरी चौक से एक रोड शो भी निकाला गया। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने सुशील कुमार रिंकू के साथ जाकर नामांकन भरा। रोड शो में उत्साहित दिखे पार्टी के वर्करों में आगे चलने को लेकर झगड़ा हो गया। पहले लात घूंसे चले और फिर दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी लेकिन फिर भी कार्यकर्ता एक दूसरे पर वार करते रहे। पुलिस तमाशबीन बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आप के रोड शो में आम आदमी परेशान
आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले वादा किया गया था कि वीआईपी कल्चर को बिल्कुल खत्म किया जाएगा। लेकिन लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू का नामांकन दाखिल करने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक रोड शो निकाला। सुबह से ही बीएमसी चौक से लेकर लाडोवाली रोड तक के सारे रास्ते बंद किए हुए थे जिसे लेकर लोगों को अपने दफ्तरों में पहुंचना मुश्किल हो गया। जगह जगह पर जाम लगा हुआ था। लोग रोड शो खत्म होने तक जाम में फंसे रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed