फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar BSP protests against false cases and illegal arrests slogans raised against government and police

Jalandhar: झूठे केस और अवैध गिरफ्तारियों के विरोध में बसपा का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 08 Nov 2025 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 10:46 AM IST
सार

इस अवसर पर बसपा नेता एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों पर लगातार झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उनकी अवैध गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
Jalandhar BSP protests against false cases and illegal arrests slogans raised against government and police
करतापुर में बसपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करतारपुर में पुलिस द्वारा दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों, अवैध गिरफ्तारियों और निर्दोष लोगों को अदालती प्रक्रिया में अवैध रूप से शामिल किए जाने के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में मकसूदां थाने के सामने प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


इसका नेतृत्व बसपा नेता एडवोकेट बलविंदर कुमार ने किया। उनके साथ बसपा नेता सलविंदर कुमार, विजय यादव, सुखविंदर बिट्टू, कमल बादशाहपुर, शादी लाल, अमरजीत सिंह नंगल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर बसपा नेता एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों पर लगातार झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उनकी अवैध गिरफ्तारियां की जा रही हैं। ताजा मामला मकसूदां थाने के अंतर्गत आने वाले गांव नंगल सलेमपुर का है, जहां गांव की सरपंच, उसके पति और दो अन्य निर्दोष लोगों दिनेश पासवान और चमन लाल के खिलाफ मारपीट का झूठा मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उन लोगों ने दर्ज कराया है जिन पर गांव में चोरी करने का आरोप था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा नेताओं ने बताया कि गांव में दिनेश पासवान और चमन लाल के घर चोरी हुई थी। इस संबंध में उन्होंने मामला सरपंच के संज्ञान में लाया था। सरपंच और उनके पति चोरी के आरोपी पीड़ितों से बात करने गए थे। उनकी सरपंच से बहस हो गई। इस संबंध में थानेदार बिक्रम सिंह ने गांव की सरपंच, उसके पति और उनके साथ दिनेश पासवान और चमन लाल को मामले में झूठा नामजद कर दिया, जबकि थानेदार जानते थे कि उनकी कोई गलती नहीं है। अब इन लोगों का इस झूठे मामले में चालान कर दिया गया है। इसके विरोध में बसपा ने आप सरकार, जालंधर देहाती पुलिस प्रशासन और थानेदार मकसूदां के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed