{"_id":"6376d3250390a147a533091c","slug":"jalandhar-bjp-preparing-to-win-punjab-keeping-sikh-face-ahead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी बिसात : कुनबा बढ़ाने की जुगत, सिख चेहरे को आगे रख पंजाब फतह करने की तैयारी में भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी बिसात : कुनबा बढ़ाने की जुगत, सिख चेहरे को आगे रख पंजाब फतह करने की तैयारी में भाजपा
Fri, 18 Nov 2022 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 18 Nov 2022 06:06 AM IST
सार
Jalandhar : सिख चेहरों को आगे लाकर पार्टी जहां आगामी लोकसभा की तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी मैदान तैयार किया जा रहा है। पार्टी का अगला प्रधान कौन होगा, इसे लेकर मंथन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बीजेपी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। सिख चेहरों को आगे लाकर पार्टी जहां आगामी लोकसभा की तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी मैदान तैयार किया जा रहा है। पार्टी का अगला प्रधान कौन होगा, इसे लेकर मंथन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
गुजरात चुनावों के बाद पंजाब भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी का एक धड़ा अश्वनी शर्मा को प्रधान रहने देने पर जोर दे रहा है तो दिल्ली में पार्टी का कोर ग्रुप सिख चेहरे को आगे लाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
पंजाब में भाजपा अकाली दल से दोबारा हाथ मिलाने की पक्षधर नहीं है। एक मजबूत धड़ा कह रहा है कि भाजपा के पास अब मजबूत सिख चेहरे हैं, इसलिए अकाली दल का कोई फायदा नहीं है। वह पंथक वोट बैंक खो चुका है। शहरी वर्ग उससे दूर है। इसलिए भाजपा अपने नेताओं को पहली कतार में लाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
ये हैं सिख चेहरे...
इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि पंजाब में किसी सिख नेता को सूबे की कमान दी जाए। प्रदेश में भाजपा के पास सिख चेहरों में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा, दमदमी टकसाल के पूर्व नेता प्रो सरचंद सिंह, हरजीत सिंह ग्रेवाल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा, हरविंदर सिंह लाडी आदि पहली कतार के नेता हैं।