{"_id":"f14a7e844ed461cf7054e1eec0c3a731","slug":"jalandhar-and-chandigarh-teams-won-the-hockey-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर और चंडीगढ़ की टीमों ने जीता हॉकी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर और चंडीगढ़ की टीमों ने जीता हॉकी मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वां आल इंडिया बलवंत सिंह कपूर स्कूल हॉकी टूर्नामेंट फार माता प्रकाश कौर कप के तीसरे दिन वीरवार को तीन मैच खेले गए।
बल्टर्न पार्क के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हुए मैच में बीते साल के विजेता सरकारी मॉडल स्कूल जालंधर के धुरंधर खिलाड़ियों ने इंदरा प्रियादर्शनी स्कूल भोपाल को 4-0 से मात दी।
विजेता टीम से हरमनजीत सिंह ने 2 गोल किए थे। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स होस्टल रुड़केला ने गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स स्कूल लखनऊ को 7-2 से पराजित किया।
तीसरे मैच में सरकारी स्कूल चंडीगढ़ ने बीआरसी दानापुर को कड़े संघर्ष के बाद 4-3 से हराया।
इस अवसर पर लायलपुर खालसा कालेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल डॉ. कुलदीप कौर धालीवाल, ओलंपियन बलजीत सैनी, ओलंपियन वरिंदर सिंह, गुरशरण सिंह कपूर, हरभजन सिंह कपूर, तीर्थ सिंह कपूर, मनजीत सिंह कपूर, ओलंपियन संजीव कुमार मौजूद थे।