फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar air quality index is bad Foreign visitors face problems complaint sent to DC

जालंधर की हवा खराब: विदेशी मेहमान भी परेशान, सांस लेने और आंखों में जलन की दिक्कत; डीसी को भेजी शिकायत

Sat, 08 Nov 2025 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 11:46 AM IST
सार

गांव उदोवाल, महितपुर स्थित दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी बुलंदपुरी में 9 से 19 नवंबर तक चलने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हिस्सा लेने 40 देशों से श्रद्धालु जालंधर आए हैं। सभी प्रदूषण से परेशान हैं।

विज्ञापन
Jalandhar air quality index is bad Foreign visitors face problems complaint sent to DC
महितपुर स्थित दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी बुलंदपुरी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और इसका असर अब विदेशी मेहमानों पर भी दिखने लगा है। ऑस्ट्रेलिया, इटली और अमेरिका से आए श्रद्धालुओं ने डीसी और सीएमओ जालंधर को ईमेल भेजकर शिकायत की है कि यहां की हवा में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन हो रही है। ये सभी मेहमान गांव उदोवाल, महितपुर स्थित दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी बुलंदपुरी में 9 से 19 नवंबर तक चलने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी जिला प्रशासन को लिखित शिकायत भेजी गई है। समिति ने कहा कि 40 देशों से श्रद्धालु इस धार्मिक समागम में भाग लेने आ रहे हैं, और प्रदूषण की वजह से माहौल दूषित हो गया है। प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि तुरंत उपाय किए जाएं ताकि विदेशी मेहमानों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

खराब श्रेणी में है हवा

गुरुवार को जब शिकायत दर्ज हुई थी, तब जालंधर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 277 था, जो शुक्रवार को बढ़कर 305 तक पहुंच गया यानी बहुत खराब श्रेणी में। इस पर एडीसी (अर्बन डेवलपमेंट) जसबीर सिंह और एसडीएम शाहकोट लाल विश्वास ने कहा कि प्रशासन पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है, लेकिन प्रदूषण की वजह सिर्फ पराली नहीं बल्कि पटाखे और औद्योगिक धुआं भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी बुलंदपुरी विश्वभर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रचार के लिए प्रसिद्ध है। इसकी शाखाएं ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इटली और पनामा जैसे देशों में हैं। यहां सिखों के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी रिसर्च के लिए आते हैं। यही कारण है कि इस धार्मिक स्थल के आस-पास बढ़ता प्रदूषण अब अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बन गया है। कनाडा से आए एक श्रद्धालु ने बताया  कि हम दो दिन पहले यहां पहुंचे हैं, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्थानीय डॉक्टर से दवा लेनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed