{"_id":"690f21f6ed46ca27e70f38a7","slug":"jalandhar-aap-mla-raman-arora-and-constituency-in-charge-nitin-kohli-came-on-same-stage-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: आप विधायक रमन अरोड़ा और हलका प्रभारी कोहली एक मंच पर आए, हाथ तो दूर नजरें तक नहीं मिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: आप विधायक रमन अरोड़ा और हलका प्रभारी कोहली एक मंच पर आए, हाथ तो दूर नजरें तक नहीं मिलाई
Sat, 08 Nov 2025 11:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
मनमोहन सिंह, संवाद, जालंधर
मनमोहन सिंह, संवाद, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:27 PM IST
सार
पंजाब के प्रसिद्ध शक्तिपीठ में आयोजन था जिसमें आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए विधानसभा प्रभारी नितिन कोहली भी पहुंचे और उससे पहले विधायक रमन अरोड़ा की एंट्री हो गई। यह दूसरा मौका है जब भ्रष्टाचार के केस में जमानत पर चल रहे विधायक रमन अरोड़ा किसी बड़े कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की सियासत में चुनावी पारा जरूर तरनतारन में हाई है लेकिन उसकी गर्मी जालंधर में भी कम नहीं। आम आदमी पार्टी के लिए सियासी रुख माकूल नहीं बैठ रहे, जिसका नजारा शुक्रवार को हुए एक धार्मिक कार्यक्रम में देखने को मिला। जहां एक ही विधानसभा के दो प्रतिनिधि एक साथ नजर आए और चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।
बात जालंधर सेंट्रल विधानसभा की सियासत से जुड़ी है।
दरअसल, पंजाब के प्रसिद्ध शक्तिपीठ में आयोजन था जिसमें आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए विधानसभा प्रभारी नितिन कोहली भी पहुंचे और उससे पहले विधायक रमन अरोड़ा की एंट्री हो गई। यह दूसरा मौका है जब भ्रष्टाचार के केस में जमानत पर चल रहे विधायक रमन अरोड़ा किसी बड़े कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। आम आदमी पार्टी की लीडरशिप, जिसमें पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा सहित कई मंच पर नेता मौजूद थे। मंदिर कमेटी ने सभी का स्वागत किया, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात थी कि विधानसभा प्रभारी और विधायक दोनों ने हाथ तो छोड़ो नजरें भी नहीं मिलाई।
यह पहला मौका था जब सियासी उठापटक के बीच दोनों आमने-सामने थे। कभी चुनाव में साथ चलने वाले लोकसभा प्रभारी और पार्षद अश्विनी अग्रवाल विधायक रमन अरोड़ा के बगल में ही बैठे थे लेकिन हैलो तक नहीं हुई। विधायक रमन अरोड़ा के सार्वजनिक मंचों पर नजर आने के बाद पार्टी असमंजस में हैं और सवालों के जबाव भी सीधे नहीं निकल रहे।
विज्ञापन
आप के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने एक सवाल का जवाब भी उसी तरह दिया। विधायक अरोड़ा आम आदमी पार्टी के गले की वो फांस बन गए जिसे न निगल पा रहे हैं और न उगल पा रहे हैं। विधायक अरोड़ा का यू सार्वजनिक मंचों पर पहुंचना कई नेताओं के गले नहीं उतर रहा, जिसकी शिकन शुक्रवार को प्रोग्राम के दौरान माथे पर साफ दिखी। पार्टी चुनाव करवाने के मूड में है पर विधायक अरोड़ा इस्तीफा नहीं दे रहे और भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद आप उन्हें निकाल नहीं पा रही।