फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ISI is raising funds in Canada for terrorist activities in India

खुफिया रिपोर्ट में खुलासा: भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए कनाडा में फंड जुटा रही ISI, यहां से मिल रही मदद

Tue, 27 Aug 2024 04:45 AM IST
विजय पुंडीर सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Aug 2024 04:45 AM IST
सार

केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट में जिक्र है कि कनाडा में बैठे आतंकवादी धन एकत्रित कर न केवल पाकिस्तान भेज रहे हैं, बल्कि भारत में आतंक फैलाने पर खर्च कर रहे हैं। पिछले साल आईएसआई के कुछ एजेंट कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तानी आतंकियों से मिले थे।

विज्ञापन
ISI is raising funds in Canada for terrorist activities in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ISTOCK

विस्तार

भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कनाडा में फंड जुटा रही है। इसके लिए खालिस्तानी संगठनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं पंजाब के वांछित गैंगस्टर भी इसमें मदद कर रहे हैं। यह खुलासा सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में हुआ है। इसके अनुसार भारत विरोधी गतिविधियों के लिए अब कनाडा की धरती का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


गैंगस्टरों को आतंकवाद की लहर से जोड़कर भारत में धन उगाही व ड्रग्स के धंधे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा आतंकवाद पर खर्च किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट में जिक्र है कि कनाडा में बैठे आतंकवादी धन एकत्रित कर न केवल पाकिस्तान भेज रहे हैं, बल्कि भारत में आतंक फैलाने पर खर्च कर रहे हैं। पिछले साल आईएसआई के कुछ एजेंट कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तानी आतंकियों से मिले थे। इस मीटिंग में गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत दूसरे खालिस्तानी आतंकी भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

इसमें यह प्लान बनाया गया कि पैसे की आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग वाया कनाडा की जाए। इसके बाद से अचानक लखबीर लंडा के नेटवर्क में तेजी आ गई। इसके बाद पंजाब में रंगदारी का धंधा तेज हो गया। कनाडा में पिछले सात माह में रंगदारी के मामले तेजी से बढ़े हैं। कनाडा के वैंकूवर में खासकर ट्रांसपोर्टरों को रंगदारी के लिए कॉल्स आने लगी हैं। एजेंसियों के मुताबिक कुछ समय में कनाडा में आईएसआई ने अपना आधार मजबूत कर लिया है।

हाल ही में कनाडा में पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के एजेंट के रूप में पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने आग लगाकर मार डाला। सूत्रों के अनुसार मारे गए व्यक्ति की पहचान राहत राव के रूप में हुई है। उसका कनाडा के सरीं सेंट्रल इलाके में फॉरेक्स का कारोबार है।

विज्ञापन

कहा जाता है कि राहत राव कनाडाई-पाकिस्तानी समुदाय से संबंध रखते थे। सरीं वही इलाका है, जहां खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह निज्जर की गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन का हेडक्वार्टर मुख्य तौर पर पाकिस्तान में है, लेकिन धन एकत्रित करने के लिए मुख्य तौर पर यूरोप और नॉर्थ अमेरिका व कनाडा उनका सेंटर है।

आतंकियों व गैंगस्टरों के नाम पर हो रही वसूली
पंजाब पुलिस ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि कनाडा में बैठकर भारत में रंगदारी के लिए लखबीर सिंह उर्फ लांडा, गोल्डी बराड़, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू रंधावा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला, रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज, गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा के नाम प्रमुख हैं।

पंजाब से करोड़ों रुपये हर साल रंगदारी के रूप में कनाडा बैठे इन आतंकियों व गैंगस्टरों के नाम पर वसूले जा रहे हैं। इनको आगे कनाडा ट्रांसफर कर वहां पर भारत विरोधी गतिविधियों के लिए खर्च किया जा रहा है। पुलिस इनके गुर्गों को लगातार पकड़ भी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed