फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   International Kabaddi player Ranjit Singh met with an accident in Jalandhar

Jalandhar: बिजली के खंभे से टकराई कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ की BMW, बाइक सवार को बचाते हुए हादसा

Tue, 24 Jan 2023 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 03:49 PM IST
सार

गाड़ी को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रणजीत सिंह जीता मोड़ खुद चला रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस को जीता मोड़ ने अपने बयान में कहा कि वह रविदास चौक की तरफ से अपने घर काला संघिया जा रहे थे। जैसे ही मॉडल हाउस में घास मंडी के पास पहुंचे तो अचानक एक बाइक सवार उनके आगे आ गया, जिसको बचाते-बचाते उनकी गाड़ी सड़क पर लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

विज्ञापन
International Kabaddi player Ranjit Singh met with an accident in Jalandhar
रोड एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालंधर से काला संघिया अपने घर जा रहे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रंजीत सिंह जीता मोड़ की बीएमडब्ल्यू मॉडल हाउस में सोमवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। बाइक सवार को बचाते हुए कार बिजली के खंभे से जा टकराई। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से वह बाल-बाल बच गए, लेकिन मॉडल हाउस के लोगों को सारी रात परेशानी में गुजारनी पड़ी क्योंकि एरिया की बिजली गुल हो गई थी। वही इससे रास्ता ब्लॉक हो गया और जाम लग गया। पोल टूटने के कारण बिजली की तारें और केबल सब कुछ टूट गया। 
विज्ञापन


गाड़ी को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रणजीत सिंह जीता मोड़ खुद चला रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस को जीता मोड़ ने अपने बयान में कहा कि वह रविदास चौक की तरफ से अपने घर काला संघिया जा रहे थे। जैसे ही मॉडल हाउस में घास मंडी के पास पहुंचे तो अचानक एक बाइक सवार उनके आगे आ गया, जिसको बचाते-बचाते उनकी गाड़ी सड़क पर लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। उन्होंने कहा कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा नहीं थी। घटना के बाद मोटर साइकिल चालक वहां से फरार हो गया। कबड्डी खिलाड़ी के बयान के मुताबिक गाड़ी की स्पीड कम थी लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयर बैग तक खुल गए और बिजली का पोल टूट गया। कबड्डी खिलाड़ी ने तर्क दिया कि 30 की स्पीड से होने पर टक्कर हो जाने पर भी गाड़ी के एयरबैग खुल जाते हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे का पूरा घटनाक्रम पता चल सके और घटनास्थल से भागे मोटरसाइकिल चालक की पहचान कर सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed