फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Inside Story of DGP Siddharth Chattopadhyay Appointment in Punjab

इनसाइड स्टोरी: नए डीजीपी की नियुक्ति का कारण बना पत्र लीक कांड, चन्नी सरकार को खटक रहे थे सहोता

Sat, 18 Dec 2021 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 12:18 PM IST
सार

एसके अस्थाना 11 दिसंबर को तब छुट्टी पर चले गए जब उनकी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मीटिंग पहले से तय थी। इस मीटिंग में ही चन्नी को ड्रग रैकेट पर जांच और तथ्यों पर जानकारी लेनी थी लेकिन अस्थाना छुट्टी पर चले गए।

विज्ञापन
Inside Story of DGP Siddharth Chattopadhyay Appointment in Punjab
सतीश कुमार अस्थाना और इकबालप्रीत सिंह सहोता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में रातोंरात सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को नया डीजीपी लगाए जाने के फैसले से सियासत गरमा गई है। सूत्रों के अनुसार, डीजीपी बदलने का निर्णय पंजाब सरकार ने ऐसे ही नहीं लिया। डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन द्वारा डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता को लिखी चिट्ठी सार्वजनिक होने के बाद से सीएम चरणजीत चन्नी सहोता से खासे नाराज चल रहे थे। सरकार का एक्शन प्लान सार्वजनिक कैसे हो गया, इस बात से चन्नी काफी नाखुश थे। इससे चन्नी सरकार की खासी फजीहत भी हुई थी। पंजाब पुलिस के इनवेस्टिगेशन ब्यूरो के निदेशक एडीजीपी सतीश कुमार अस्थाना ने सहोता को पत्र लिखा था कि अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर जिन ड्रग्स मामलों में कार्रवाई करने का दबाव चन्नी सरकार द्वारा बनाया जा रहा है, वह कार्रवाई कानूनी तौर पर ठीक नहीं है।

विज्ञापन


ड्रग्स मामले की जांच फिर से करने को लेकर अस्थाना ने डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को 40 पन्नों की चिट्ठी लिखी थी, जिसका कुछ हिस्सा लीक हो गया था। लीक हुए अंश में स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि यदि हाईकोर्ट और इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट शिअद नेता मजीठिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे तो वे कैसे कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद 14 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री ने मामले में नोटिस लेते हुए पत्र लीक होने की जांच करते हुए जिम्मेदारों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे, लेकिन 16 दिसंबर तक सहोता ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही कोई केस दर्ज किया। इसके बाद से मुख्यमंत्री सहोता से नाराज थे, जिसके चलते उन्हें डीजीपी पद से हटाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मीटिंग के समय छुट्टी पर चले गए थे अस्थाना

एसके अस्थाना 11 दिसंबर को तब छुट्टी पर चले गए जब उनकी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मीटिंग पहले से तय थी। इस मीटिंग में ही चन्नी को ड्रग रैकेट पर जांच और तथ्यों पर जानकारी लेनी थी लेकिन अस्थाना छुट्टी पर चले गए। छुट्टी को लेकर भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा गया कि दिल की समस्या के कारण डॉक्टर ने उन्हें 48 घंटे पूरी तरह आराम करने के लिए कहा है। इसलिए वह मेडिकल लीव पर जा रहे हैं। उनके कार्यालय की तरफ से डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस से निवेदन किया गया था कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित कर दें कि वह मीटिंग में नहीं आ सकेंगे। इसके साथ ही अस्थाना का पत्र भी सार्वजनिक हो गया, जिसमें उन्होंने कार्रवाई से आनाकानी की थी।

शिअद का आरोप, सुखबीर और मजीठिया को झूठे केसों में फंसाना चाहते हैं सिद्धू

वहीं इसके बाद शिरोमणि अकाली दल को भी मौका मिल गया और पहले से इंतजार कर रहे सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि चन्नी सरकार के कुछ मंत्री, डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में हुई बेअदबी की घटनाओं को लेकर उन्हें और बिक्रम मजीठिया को झूठे केसों में फंसाना चाहते हैं। इसके लिए सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की जा रही हैं। संगरूर की कांग्रेसी महिला के बयान दर्ज कर सुखबीर समेत दूसरे नेताओं को नामजद करने के प्रयास हो रहे हैं। इससे चन्नी सरकार की खासी फजीहत हुई और चन्नी ने डीजीपी सहोता को सरकारी पत्र लीक करने के मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए, लेकिन डीजीपी सहोता ने 72 घंटे में मामला ही दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed