फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Injustice being done to the poor in the name of food security: Dhiman

खाद्य सुरक्षा के नाम पर गरीबों से अन्याय हो रहा : धीमान

Tue, 15 Sep 2026 06:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 15 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Injustice being done to the poor in the name of food security: Dhiman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़शंकर। भारत जगाओ आंदोलन के नेता जय गोपाल धीमान ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाली गेहूं की मात्रा को अपर्याप्त बताया है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति रोजाना करीब 166.7 ग्राम गेहूं मिलती है, जो वास्तविक खाद्य जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है।

धीमान ने इतनी कम मात्रा को पूर्ण भोजन मानने को गरीब परिवारों की खाद्य जरूरतों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने सरकार से खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा कर वास्तविक जरूरतों के अनुसार व्यवस्था करने की मांग की। धीमान ने राशन कार्ड आधारित व्यवस्था की जगह पात्र परिवारों को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की मांग भी रखी। उनके अनुसार, खाद्य सुरक्षा केवल गेहूं बांटने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना भी है। उन्होंने पंजाब में सब्सिडी वाले खाद्यान्न की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की मांग की। धीमान ने जोर दिया कि गरीबों को पर्याप्त भोजन उपलब्ध करवाना कल्याणकारी सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed