फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   industralist, protest, bhandari, house

टैक्सों के विरोध में कारोबारियों ने घेरा भंडारी का घर

Sat, 08 Feb 2014 09:49 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 08 Feb 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
industralist, protest, bhandari, house
कामर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स, वैट रिफंड, एडवांस टैक्स के विरोध में कारोबारियों की तरफ से किए जा रहे विधायकों के घेराव की कड़ी के तहत शनिवार को मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी के घर का घेराव किया गया।
विज्ञापन



इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भंडारी को खरी-खरी सुनाई तो गुस्साए भंडारी ने भी उन्हें इंडस्ट्री के लिए किए गए प्रयासों को गिना दिया। इस मौके पर समूह व्यवसायिक वर्ग ने एकजुट होकर भंडारी और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब धरनाकारियों ने प्रदर्शन शुरू किया तब भंडारी घर पर ही थे। आवाज सुनकर वह बाहर आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन




शनिवार को दिए गए धरने में एक्शन कमेटी के नेता रविंदर धीर ने कहा कि व्यापारियों की मांगों को लेकर भंडारी से कई बार बात की गई है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों को अनदेखा कर रही है। व्यापारियों ने कहा कि पंजाब सरकार को यह याद रखना चाहिए कि अगर लोग उन्हें कुर्सियों पर बैठा सकते हैं तो वह उन्हें कुर्सियों से उतार भी सकते हैं। एक्शन कमेटी के नेता गुरशरण सिंह ने तो सीपीएस के खिलाफ खुलकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भंडारी की उपस्थिति में कहा कि जब उन्हें वोट चाहिए तो झोली फैला कर आते हैं लेकिन अब आंखें दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों की तरफ से तीखे बाण चलाए जा रहे थे तो सीपीएस भंडारी के चेहरे के भाव भी लगातार बदल रहे थे। ऐसे में प्रदर्शनकारी गुरशरण सिंह ने तो मंच पर ही बोल दिया कि भंडारी साहिब तुसी साडी गलां तो दुखी हो। मगर, यह सारा प्रदर्शन आपकी ही देन है। पंजाब सरकार की नीतियों के कारण ही यह प्रदर्शन चल रहे हैं। आप भी पंजाब सरकार का एक हिस्सा हैं। ऐसे में आप को यह सब झेलना ही पड़ेगा।



भंडारी के घर के सामने प्रदर्शन के दौरान अश्विनी विक्टर, आरके गांधी, गुरमीत सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह बग्गा, एडवोकेट रणजीत सिंह, राजकुमार शर्मा, प्रवीण आनंद, विजय धीर, अश्विनी मल्होत्रा, बलजीत सिंह आहलुवालिया, निर्मल सिंह बेदी, गुरदीप सिंह कालड़ा, सरबजीत सिंह, सूबा सिंह, भूपिंदर सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान धरने पर बैठे व्यापारियों को शांत करने के लिए सीपीएस भंडारी ने मिनरल वॉटर मंगवाया।


भंडारी ने गिनाए इंडस्ट्री पर किए अहसान
जब प्रदर्शनकारी धरना दे रहे थे तो सीपीएस केडी भंडारी के स्टाफ ने मीडिया को एक सूची जारी की, जिसमें भंडारी के प्रयासों द्वारा किए गए कार्यों की रूपरेखा थी। सूची के मुताबिक 2008 में गदईपुर को इंडस्ट्री जोन में बदला गया। मुबारकपुर क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र में तबदील किया गया। अमन नगर, गदईपुर, टांडा रोड में कैटेगिरी-2 के तहत 24 घंटे बिजली सप्लाई के साथ जोड़ा गया।




अमन नगर, साईं कालोनी को मिक्स जोन में बदलवाकर छोटे उद्योगों को बड़ी राहत दी गई। 2009 में फोकल प्वाइंट में 8 करोड़ रुपये से सीवरेज और सड़कों के काम करवाए गए। इंडस्ट्रियल एस्टेट में 80 लाख रुपये से सड़कें बनवाई गईं। हैंड टूल कलस्टर के लिए बैठकें करवाई। डोमेस्टिक एप्लाइंसेस (सिलाई मशीन, हैंड मशीन) पर वैट खत्म करवाया गया। चीनी पर वैट समाप्त करवाया। दाल पर वैट साढे़ पांच प्रतिशत से एक प्रतिशत करवाया गया। दोमोरिया पुल पूरा करवाया। चंदन नगर अंडरब्रिज पास करवाया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed