फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Increased burden on transformers, electric wires and transformers burnt

ट्रांसफार्मरों पर बढ़ा बोझ, बिजली के तार व ट्रांसफार्मर जले

Tue, 28 Jun 2022 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Increased burden on transformers, electric wires and transformers burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब के साथ साथ महानगर जालंधर में भी गर्मी बढ़ने के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है। जालंधर सर्किल में बिजली की बढ़ती मांग का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जालंधर सर्किल में एक सप्ताह पहले जो बिजली की मांग 650 मेगावाट चल रही थी, अब बढ़कर 800 मेगावाट के करीब पहुंच गई है। शहर में बिजली की मांग बढ़ने से शहर के ट्रांसफार्मर पर भी लोड बढ़ गया। सोमवार रात को यह लोड इतना बढ़ गया कि शहर के कई इलाकों में बिजली के तार व ट्रांसफार्मर ही जले गए। यह हादसा इमाम नासिर के साथ लगती तेलवाली वाली गली, गुलाब देवी रोड पर पड़ते इलाके बाबू लाभ सिंह नगर व रतन नगर में लगे ट्रांसफार्मर भी लोड बढ़ने से जल गए। ट्रांसफार्मर के जलने के कारण इन इलाकों में 8 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली बंद होने के चलते जालंधर सर्किल के नोडल शिकायत केंद्र में 350 शिकायतें पहुंची। पावरकॉम के कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ रही है व मांग बढने से ट्रांसफार्मर पर लोड भी बढ़ रहा है। यह ही कारण है कि शहर में कुछ बिजली के तार व ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें आईं हैं। फिलहाल इलाकों से आई शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है ल बिजली को सुचारु ढंग से शुरू करवा दिया गया है। बिजली की बढ़ती मांग व बढ़ रहे लोड पर पावरकॉम के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह का कहना है कि बिजली मांग के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों में खराबी आ रही है। विभाग ट्रांसफार्मरों को बदलने व मरम्मत का कार्य करवा रहा है, ताकि लोगों को आगे किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed