{"_id":"616da273739bb11f9c3311eb","slug":"income-tax-department-raid-in-sai-overseas-jalandhar-news-pkl430406243","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं ओवरसीज में आयकर विभाग की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं ओवरसीज में आयकर विभाग की दबिश
विज्ञापन
जालंधर। साईं ओवरसीज के कार्यालय में सोमवार को जम्मू कश्मीर से आए आयकर विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी। फर्म के मालिक बलजिंदर सहगल कनाडा गए हैं, लेकिन जांच एजेंसी ने उनके कार्यालय में अंदर के ताले तोड़कर काफी सामान कब्जे में ले लिया है।
जांच टीम के साथ जम्मू कश्मीर की पुलिस और स्थानीय मुलाजिम भी पहुंचे थे। दबिश के बाद ट्रेवल एजेंटों में हड़कंप मच गया और कई अपने कार्यालयों से खिसक गए। जम्मू-कश्मीर नंबर वाली कारों में आई टीम को सुरक्षा देने वाले पुलिस जवानों का कहना था कि टीम आयकर विभाग से आई है।
स्थानीय बस स्टैंड के निकट स्थित फर्म के दफ्तर के दरवाजे सुबह से ही बंद कर आयकर विभाग के अधिकारी अंदर चले गए। अंदर भी कार्यालय के ताले तोड़े गए और सामान को कब्जे में लिया गया। इसमें कंप्यूटर व अन्य रिकॉर्ड शामिल है। बता दें कि साईं ओवरसीज काफी चर्चा में रहा है, जिसमें ऑडियो भी वायरल हो चुका है कि कैसे फंड का इंतजाम कर विद्यार्थियों को विदेश भेजा जाता रहा है।