फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   in punjab become cow Service Commission

गो सेवा आयोग बनने का रास्ता साफ

Tue, 12 Nov 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 12 Nov 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
in punjab become cow Service Commission
भाजपा के जबरदस्त दबाव के बाद पंजाब में गो सेवा आयोग बनने का रास्ता साफ हो गया है। आगामी चंद दिन में सीएम बादल इसकी अधिकारिक रूप से घोषणा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


आयोग बनने से गायों और गोशाला की हालत सुधारने के लिए केंद्र सरकार से करोड़ों रुपये पंजाब को मिल जाएंगे। आयोग बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डेढ़ साल पहले पंजाब में जोगा कांड के बाद की थी। गो सेवा आयोग गठित करने वाला पंजाब देश का 12वां राज्य हो जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब में भाजपा इसको एक बड़ी उपलब्धि के रूप में लेकर इसका प्रचार जोरशोर से करने की तैयारी कर रही है। पिछले साल गांव जोगा में गायों का वध कर दिया गया था। इसके बाद से भाजपा ने सीएम बादल पर दबाव बनाया था कि कमीशन की स्थापना की जाए ताकि गोवध को रोका जा सके। इसके अलावा कई मांगों को लेकर सीएम हाउस पर प्रेशर बनाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में गोशाला की जमीनों पर माफिया का कब्जा चल रहा था। 3 अप्रैल 2013 को गोचर रिलीज कमेटी का गठन सरकार ने किया, जिसका चेयरमैन सीएम के सलाहकार तीक्ष्ण सूद को लगाया गया था। भाजपा की दूसरी मांग थी कि गोहत्या तभी रुकेगी जब पंजाब में 10 साल की सजा का प्रावधान हो। गो सेवा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत ने खाका तैयार किया और सीएम व कैबिनेट ने 29 अक्तूबर 2013 को 10 साल की सजा की नोटिफिकेशन कर दी।

इसके अलावा 2011 में गोरक्षा सेल, गोशाला में डाक्टरी सहायता प्रदान करना, गोशाला के हाउस टैक्स माफ करना, गांव जोगा में राष्ट्रीय शहीदी स्मारक बनाना और जालंधर में गोमांस चेक करने की देश की तीसरी लैबोरेटरी की स्थापना की मांग भाजपा की तरफ से थी, जिसको हाल ही में दिनों में पूरा कर लिया गया।

दो-चार दिन में सीएम घोषणा करेंगे : कमल शर्मा
पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्होंने 8 नवंबर को भारतीय जनता पाटी के राष्ट्रीय नेता शांता कुमार व जेपी नड्डा के साथ मुलाकात कर आयोग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इस बात पर आपत्ति भी जाहिर की कि डेढ़ साल से यह आयोग पंजाब में क्यों बन नहीं पा रहा है।

सीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं और फाइल दो-तीन दिन में क्लीयर हो जाएगी और पंजाब में आयोग की स्थापना हो जाएगी। सीएम ने इस फाइल को तत्काल पास करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

पंजाब में बड़ा बदलाव होगा
गो सेवा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत का कहा है कि आयोग बनने के बाद एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पंजाब में 415 गोशालाएं हैं, जो सिर्फ दान के सहारे चल रही हैं। इनकी हालत दयनीय है। गोशाला मेें गायों को रखने का पूरा प्रबंध न होने के कारण वे सड़कों पर घूमती हैं, जिसका फायदा गो तस्कर उठाते हैं। यही वजह है कि पंजाब में 350 केस गोहत्या व तस्करी के विचाराधीन हैं।


पंजाब में बोर्ड की स्थापना के बाद काफी कुछ किया गया, जिसमें मुख्य 10 साल की सजा का प्रावधान प्रमुख है लेकिन आयोग की स्थापना से आर्थिक संकट दूर हो जाएगा। केंद्र सरकार आयोग को गोशाला के लिए पूरा फंड मुहैया करवाती है। केंद्र सरकार से पैसा लेकर गोशाला की हालत को जहां सुधारा जाएगा वहीं चारे की कमी भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed