फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   in hosiarpur ranji match, punjab

होशियारपुर में जल्द करवाया जाएगा रणजी ट्राफी मैच

Mon, 07 Dec 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Mon, 07 Dec 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
in hosiarpur ranji match, punjab
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एमपी पाण्डव के होशियारपुर आगमन पर जिला
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से एचडीसीए खेल मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह में राज्यसभा सदस्य और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना भी मौजूद रहे। एचडीसीए सचिव डॉ. रमन घई ने एसोसिएशन की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर पाण्डव ने कहा कि भविष्य में होशियारपुर में रणजी ट्राफी और अन्य राष्ट्रीय स्तर के मैचों का आयोजन किया जाएगा। भविष्य में वे जिला क्रिकेट एसोसिएशन को पीसीए की तरफ से ओर बेहतरीन सुविधा प्रदान करवाएंगे।

सांसद अविनाश राय खन्ना ने होशियारपुर में रणजी ट्राफी मैच करवाने के लिए पाण्डव का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वह जल्द ही एचडीसीए खेल मैदान में और बुनियादी सहूलियतें प्रदान करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त सचिव जीएस वालिया और मैनेजर सुशील कपूर भी मौजूद थे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दलजीत खेला ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed