फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   in gangwar firing on youths

गैंगवार के दौरान नौजवानों पर बरसाईं गोलियां

Fri, 11 Oct 2013 10:13 PM IST
अमर उजाला, शाहकोट
अमर उजाला, शाहकोट Updated Fri, 11 Oct 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
in gangwar firing on youths
पंजाब के जालंध्ार में मलसियां-शाहकोट रोड पर स्थित एक पैलेस में शुक्रवार दोपहर अपने मित्र के शगुन समागम की खुशी में शामिल होने के लिए आए कुछ नौजवानों पर विरोधी गैंग के सदस्यों ने गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन


इससे अफरा-तफरी मच गई। हमले में एक नौजवान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएसपी हरप्रीत बेनीपाल का कहना है कि हमला दो गुटों की पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। दोनों गैंग पहले नकोदर में एक-दूसरे पर गोलियां बरसा चुके हैं और अब शुक्रवार को मलसियां में गैंगवार हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार मलसियां के पैलेस में शगुन समागम चल रहा था। इसी दौरान कुछ दोस्त पैलेस के बाहर खड़े होकर बातें कर रहे थे कि करीब दोपहर 2.30 बजे मलसियां की ओर से क्रीम रंग की एसेंट कार में आए चार-पांच हथियारबंद युवकों ने उक्त नौजवानों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। करीब सात-आठ फायर करने के बाद हथियारबंद कार भगा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां खड़े एक नौजवान हरदीप सिंह हीपा पुत्र जोगिंदर सिंह वासी रहीमपुर (नकोदर) की टांग पर गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर गया। उसके साथियों ने उसे शाहकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसको प्राथमिक सहायता देने के बाद जालंधर रेफर कर दिया। घटना के तुरंत बाद जांच करने के लिए डीएसपी हरप्रीत सिंह बेनीपाल, एसएचओ हरजीत सिंह, एएसआई लाभ सिंह पहुंचे।


तीन गोलियों के खोल बरामद : एसएचओ
एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच के दौरान चली गोलियों के तीन खोल बरामद हुए हैं। बाकी अभी तक यह पूरा पता नहीं चल सका कि कितनी गोलियां चलाई गईं हैं और हमलावर कौन थे? जो खोल बरामद हुए हैं, वे 32 बोर के पिस्टल के हैं। इस घटना का संबंध निजी रंजिश के साथ लग रहा है। अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों गुटों में पुरानी दुश्मनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed