फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Illegal Immigration Big Statement by Deported Youth Want to Go Abroad if Not America, Then Another Country

Illegal Immigration 'जाना तो विदेश ही है... अमेरिका नहीं तो कोई और देश सही'; डिपोर्ट होकर आए बूटा का बड़ा बयान

Wed, 19 Feb 2025 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Feb 2025 01:29 PM IST
सार

डिपोर्ट होकर आए तो क्या, जाना तो विदेश ही है, अमेरिका नहीं तो कोई और देश सही, ये कहना है डिपोर्ट होकर आए युवा बूटा सिंह का। बूटा सिंह का कहना है कि बेहतर भविष्य के लिए वह भले अमेरिका न जा पाए हो लेकिन किसी और दूसरे देश जरूर जाएंगे। 

विज्ञापन
Illegal Immigration Big Statement by Deported Youth Want to Go Abroad if Not America, Then Another Country
परिवार के साथ बूटा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में लगातार अमेरिका से डिपोर्ट होकर आने वालों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बहुत से लोग वापस गलत रास्ते से विदेश न जाने की कसमें खा रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनको डिपोर्ट होकर वापस आने के बाद भी लगता है कि सारी चमक दमक डॉलर की ही है। 
विज्ञापन


मान सम्मान विदेश में रहने वालों का ही है। ऐसे ही अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए जालंधर के बूटा सिंह अभी भी विदेश में बसने का सपना देख रहे हैं। संवाद सहयोगी से बात करते हुए वह कहते हैं कि वह अपना भविष्य अभी भी विदेश में ही देख रहे हैं। 
विज्ञापन


भले ही उनको अमेरिका से डिपोर्ट करके क्यों न पंजाब भेजा गया हो। बूटा सिंह का कहना है कि उनके पिता 15 साल से सरपंच हैं। वह यहां पर अपने पिता की सियासत को भी आगे बढ़ा सकते हैं लेकिन उनके दिमाग में अभी भी विदेशी चमक दमक ही बसी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूटा सिंह का कहना है कि बेहतर भविष्य के लिए वह भले अमेरिका न जा पाए हो लेकिन किसी और दूसरे देश जरूर जाएंगे। समाजशास्त्री डॉक्टर सतनाम सिंह चीमा कहते हैं कि विदेश में जाने की ललक हमारे युवाओं को गलत रास्ते पर धकेल रही है। 

अगर जाना ही है तो सही तरीके से जाने में कोई बुराई नहीं है। उनका कहना है कि सभी देश सही तरीके से अपने यहां पर लोगों को बुलाने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। लेकिन गलत तरीके से जाने वालों के लिए यह एक नसीहत है। 

 

अपने घर परिवार के लोगों का लाखों करोड़ों रुपया फूंक कर वापस उनको डिपोर्ट करके पंजाबी भेज दिया गया। ऐसे में बेहतर है कि भविष्य में सही रास्ते का चुनाव किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed