फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Husband Wife Arrested for theft in Jalandhar

Jalandhar: पहलवान के घर से 17 लाख की चोरी में 15 साल पुराना दोस्त काबू, पत्नी के साथ की वारदात

Tue, 03 Oct 2023 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 10:25 AM IST
सार

जस्सा पट्टी व हरमनप्रीत हैप्पी के बीच 15 साल पुरानी दोस्ती थी और हैप्पी अकसर जस्सा पट्टी के पास आता जाता रहता था। यही वजह थी कि पीएपी के भीतर भी उसको आसानी से एंट्री मिल जाती थी। यारी भी इतनी थी कि जस्सा पट्टी ने अपनी गाड़ी को इस्तेमाल करने के लिए हैप्पी को दे रखी थी

विज्ञापन
Husband Wife Arrested for theft in Jalandhar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के थाना कैंट एरिया में स्थित पीएपी में नामी पहलवान जस्सा पट्टी के सरकारी आवास के ताले तोड़कर 17 लाख 25 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरमनप्रीत हैप्पी जस्सा पट्टी पहलवान का 15 साल पुराना दोस्त था और उसको पता था कि जस्सा पट्टी के पास काफी नकदी पड़ी रहती है क्योंकि उसको काफी इनाम मिलते रहते हैं।

विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी आदित्य ने बताया कि जसकंवर सिंह उर्फ जस्सा पट्टी पीएपी कॉम्प्लेक्स में रहता है। दो दिन पहले करीब तीन बजे वह अपने कोच के साथ गाड़ी में कुश्ती लड़ने के लिए गांव दुआला समराला जिला लुधियाना गया था। कुश्ती करने के बाद वह रात करीब नौ बजे अपने क्वार्टर पर आया तो देखा कि क्वार्टर का ताला गायब था और दरवाजा खुला था। अंदर अलमारियां भी खुली थीं। बेड से पैसों का बैग गायब था, जिसमें करीब 17 लाख 25 हजार रुपये थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PGI Research: चुस्त दुरुस्त और लंबा होगा लाडला... बस आहार में चावल की जगह मोटे अनाज को दीजिए जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद थाना कैंट के प्रभारी ने पुलिस पार्टी के साथ जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 454-380 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि हरमनप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और उसकी पत्नी सुमनप्रीत दोनों निवासी गांव दबुजरी जिला तरनतारन ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से 17 लाख 25 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

आईपीएस अधिकारी आदित्य ने बताया कि जस्सा पट्टी व हरमनप्रीत हैप्पी के बीच 15 साल पुरानी दोस्ती थी और हैप्पी अकसर जस्सा पट्टी के पास आता जाता रहता था। यही वजह थी कि पीएपी के भीतर भी उसको आसानी से एंट्री मिल जाती थी। यारी भी इतनी थी कि जस्सा पट्टी ने अपनी गाड़ी को इस्तेमाल करने के लिए हैप्पी को दे रखी थी और एक बार तो एक लाख रुपये का इनाम हैप्पी के बेटे को दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed