{"_id":"61b62dbd61e68c5f1438e034","slug":"husband-shoots-wife-lover-in-jalandhar-vicitms-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: गुस्साए पति ने पत्नी के प्रेमी को मारी गोली, हालत गंभीर, तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर: गुस्साए पति ने पत्नी के प्रेमी को मारी गोली, हालत गंभीर, तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मामला दर्ज
Sun, 12 Dec 2021 10:43 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:43 PM IST
सार
पुलिस को दिए बयान में मोहल्ला कच्चा कोट बस्ती निवासी विपिन ने कहा है कि शनिवार देर रात छिल्ली व उसके दो साथियों ने मिलकर उसे घर के बाहर गोली मार दी, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी पत्नी के किसी ओर युवक के साथ रहने से गुस्साए पति ने पत्नी के प्रेमी को गाली मार दी। शनिवार देर रात कच्चा कोट इलाके में हुई इस घटना में विपिन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने विपिन के बयान पर गोली मारने वाले छिल्ली नामक युवक व उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में मोहल्ला कच्चा कोट बस्ती निवासी विपिन ने कहा है कि शनिवार देर रात छिल्ली व उसके दो साथियों ने मिलकर उसे घर के बाहर गोली मार दी, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
पुलिस व डॉक्टरों के मुताबिक गोली व्यक्ति के कंधे में लगी थी जो कि लगने के बाद दूसरे कंधे तक पहुंच चुकी है। घटना की जांच कर रहे थाना प्रभारी अवतार सिंह व एसीपी वरयाम सिंह का कहना है कि विपिन के बयान के अनुसार उसके इलाके की रहने वाली एक महिला से संबंध थे। इस वजह से महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में विपिन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कच्चा कोट के बयान पर छील्ली, अंशु, बिल्लो निवासी अली मोहल्ला के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।