फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   HR head of hospital molested nurse, case registered

अस्पताल के एचआर हेड ने नर्स से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Fri, 30 Apr 2021 09:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
HR head of hospital molested nurse, case registered
फुटबाल चौक के निकट स्थित अरमान अस्पताल में एचआर हेड ने स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ की जिससे वहां पर शोर मच गया। नर्स ने जब शोर मचाया तो बाकी स्टाफ इकट्ठा हो गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को शिकायत दी गई। कार्रवाई होते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस्ती इलाके की रहने वाली स्टाफ नर्स ने बताया कि वीरवार रात वह नाइट ड्यूटी पर थी। इस दौरान अस्पताल के एचआर हेड अशरफ ने उसके साथ गलत हरकतें की। बचाव के लिए उसने शोर मचाया तो बाकी कर्मचारी वहां आ गए। इसके बाद अस्पताल में खूब हंगामा हुआ और आरोपी वहां से फरार हो गया। उन्होंने तुरंत अस्पताल प्रबंधकों को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्टाफ नर्स से पुलिस थाना डिवीजन 2 में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी केंद्रीय हरसिमरत छेतरा का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed