फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sukhbir badal said How permission was given for digging up to 200 feet

पंजाब: सुखबीर बोले- 200 फुट तक की खुदाई की अनुमति कैसे दी, सरकारिया ने कहा- साइटों की नीलामी पिछली सरकार ने की

Sat, 03 Jul 2021 11:07 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/मुकेरियां
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/मुकेरियां Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 03 Jul 2021 11:07 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में खनन का मुद्दा गरमाया हुआ। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार को घेरा तो खनन मंत्री ने पलटवार किया। सुखबीर ने पंजाब सरकार पर 1000 करोड़ रुपये लूट का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Sukhbir badal said How permission was given for digging up to 200 feet
सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो)

विस्तार

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पंजाब में रेत का मु्द्दा भी गरमाने लगा है। शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने होशियारपुर जिले के कई गांवों में जाकर खनन साइटों का दौरा किया।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और खनन विभाग के मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया पर निशाना साधते हुए पूछा कि किन नियमों के तहत गांवों में रेत निकालने के लिए 200 फुट तक खुदाई की अनुमति दी गई है। पलटवार करते हुए सरकारिया ने जवाब दिया कि सुखबीर जिन खनन साइटों पर गए, उनकी नीलामी पिछली सरकार ने ही की। साथ ही कहा कि राजनीतिक साख खोने के बाद सस्ती शोहरत कमाने के लिए अब सुखबीर हाथ-पैर मार रहे हैं। 
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने धीमान, सेंधवाल और ब्रींगली गांवों का दौरा किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर खनन माफिया से मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा कि रेत माफिया, जिला पुलिस और खनन विभाग ने मिलकर इलाके के 10 गांवों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। बादल ने कांग्रेस सरकार पर अवैध खनन कर 1000 करोड़ की लूट का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिअद की सरकार बनते ही वह यह राशि वसूलेंगे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे। सुखबीर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भले ही नियमों में दस फुट तक की अनुमति दी हुई है लेकिन रेत माफिया ने 200 फुट तक खुदाई की है। इस कारण जमीन के रिसाव से एक झील भी बन गई है। 


यहां तक कि खनन माफिया की खुदाई के कारण वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने पर कई किलोमीटर तक उन्हें पैदल चलना पड़ा। खनन मंत्री ने शिअद प्रधान के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पिछले समय में कुछ लोगों ने गैरकानूनी खनन करने की कोशिश की थी, लेकिन विभाग ने कार्रवाई कर भारी जुर्माना किया है। यही कारण है कि खनन वाले अकालियों के इन पसंदीदा स्थानों पर आज भी सिर्फ अकाली ही गए। वहां न तो कोई मशीनरी थी और न ही कोई खनन हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed